यूपी के बहराइच में दबंगों ने टोल कर्मियों को घसीट कर पीटा, देखिए VIDEO

बहराइच। बहराइच के कैसरगंज टोल प्लाजा पर टोल मांगने पर दबंगों ने टोल कर्मियों से जमकर मारपीट की। टोल कर्मियों का आरोप है कि उन्होंने वाहन चालकों से टोल अदा करने के लिए कहा था, इसी बात पर गाड़ियों में बैठे दबंग किस्म के लोग उतरकर टोल प्लाजा पर मौजूद टोल कर्मियों से हाथापाई करते हुए उन्हें घसीट कर पीटने लगे। दबंगों के तांडव से टोल प्लाजा पर घंटों अराजकता फैली रही। किसी तरह भागकर टोल कर्मियों ने अपनी जान बचाई।

miscreants beats up toll plaza employees in bahraich

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

टोल प्लाजा के मैनेजर ने आरोप लगाया है कि एक दर्जन से अधिक गाड़ियों से लोग आए। बिना टोल दिए गाड़ियों को ले जाने पर जबरदस्ती करने लगे, इसी बात को लेकर कहासुनी हुई और कहासुनी के बीच गाड़ियों पर बैठे दबंग किस्म के लोगों ने टोल कर्मियों से गाली गलौज और अभद्रता करते हुए मारपीट शुरू कर दी। घटना टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। टोलकर्मियों ने घटना को लेकर पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+