UP: ऑक्सीजन के लिए तड़पती मां की जान बचाने के लिए बेटी ने मुंह से दी सांस, VIDEO वायरल
बहराइच, मई 02: उत्तर प्रदेश में कोरोना का संक्रमण कहर बरपा रहा है। प्रदेश के अलग-अलग जिलों से ऑक्सीजन की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं। इस बीच बहराइच का एक बेहद भावुक करने वाला वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सरकार के दावों की पोल खोल रहा है। बहराइच मेडिकल कॉलेज में बिना ऑक्सीजन तड़प रही मां को उसकी बेटी मुंह से सांस देती नजर आई। बताया गया कि ऑक्सीजन के अभाव में महिला स्ट्रेचर पर काफी देर से तड़प रही थी, ऑक्सीजन नहीं मिला तो परेशान बेटी ने मुंह से सांस देकर मां की जान बचाने की कोशिश की। मां को मुंह से सांस देती बेटी का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
Recommended Video

आगरा में सामने आई थी दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर
इससे पहले आगरा आगरा से कुछ ऐसा ही दिल को झकझोर देने वाली तस्वीर सामने आई थी। महिला अपने बीमार पति को ऑटो में लेकर एसएन मेडिकल कॉलेज पहुंची थी। पति को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी तो पत्नी अपने मुंह से पति को ऑक्सीजन देने का प्रयास कर रही थी। लाख कोशिशों के बाद भी वह अपने पति की जान नहीं बचा पाई।
यूपी में कोरोना के पिछले 24 घंटों में 30,983 नए मामले
उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस के पिछले 24 घंटों में 30,983 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 290 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान 36,650 मरीज स्वस्थ्य हुए हैं। प्रदेश में कोरोना के कुल मामले 13,13,361 हैं, जबकि सक्रिय मामलों की संख्या 2,95,752 है। अब तक प्रदेश में कुल 10,04,447 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। वहीं, कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 13, 162 पहुंच गया है।
उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि अब तक 1,03,54,904 लोगों को वैक्सीन की पहली डोज लगाई गई है और 23,74,880 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है। कल प्रदेश में 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का वैक्सीनेशन शुरू हुआ है। अगले सप्ताह भी प्रतिदिन 18 से 44 आयु वर्ग के लोगों का टीकाकरण 7 जनपदों में कराया जाएगा।
-
यूपी की खबरें: बारिश में फसल बर्बाद का मिलेगा मुआवजा, वर्कर्स की बढ़ेगी सैलरी, योगी सरकार के बड़े फैसले -
Noida Clash: हंगामे के बाद देर रात तक चली बैठक, सैलरी हाइक-वीक ऑफ पर अड़े कर्मचारी, क्या निकलेगा समाधान? -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो -
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ












Click it and Unblock the Notifications