बहराइच में ट्रैवल बस और ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत, 10 यात्री हुए घायल
बहराइच में ट्रैवल बस और ट्रक की टक्कर में सात लोगों की मौत, 10 यात्री हुए घायल
बहराइच, 29 मई: भीषण सड़क हादसे की खबर उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से सामने आई है। यहां मोतीपुर इलाके में रविवार की सुबह ट्रैवल बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। इस हादसे में पांच यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं, 10 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं, हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
Recommended Video

यह हादसा बहराइच जिले के लखीमपुर-बहराइच मार्ग पर मोतीपुर इलाके में हुआ है। लखीमपुर-बहराइच मार्ग पर ट्रैवल बस और ट्रक की आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। भिड़ंत इतनी भीषण थी कि बस के परखच्चे उड़ गए। बस के आगे का हिस्सा पूरी तरह से चकनाचूर हो गया। वहीं, चीख-पुकार सुनकर मार्ग से गुजर रहे लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को बस से निकाला और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
वहीं, पांच शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मोतीपुर थाने के इंस्पेक्टर मुकेश सिंह ने बताया कि इस हादसे में पांच लोगों की मौत हुई है और 12 लोग घायल हुए है। तीन लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, शवों की शिनाख्त कराई जा रही है। इस मामला बहराइच जिलाधिकारी दिनेश चंद्र ने बताया कि दुर्घटना में अब तक 7 लोगों की मृत्यु हुई है। घायल लोगों का अस्पताल में इलाज चल रहा है, कोशिश है कि सभी घायलों को बचाया जा सके और उनका समुचित इलाज हो सके।
वहीं, बहराइच में सड़क दुर्घटना से हुई जनहानि पर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक प्रकट किया है। दिवंगत आत्माओं की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।












Click it and Unblock the Notifications