यूपी में बेखौफ दबंग, फ्री में सिगरेट न देने पर दुकानदार के घर बोला धावा, चलाईं 45 राउंड गोलियां
Uttar pradesh news (बहराइच)। उत्तर प्रदेश में बहराइच के कानूगोपुरा उत्तरी में एक दुकानदार को सिगरेट न देना महंगा पड़ गया। सिगरेट न देने से नाराज दबंग ने अपने साथियों के साथ दुकानदार के मकान पर हमला बोला। ताबड़तोड़ फायरिंग करते हुए लगभग 45 राउण्ड फायरिंग की। दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। इस घटना के चर्चे सुनकर लोग भौंचक्के रह गए कि मात्र सिगरेट के लिए 15 राउंड गोलियां बरसा दीं!

फायरिंग की वारदात के बाद सीओ सिटी समेत भारी पुलिस बल मौके पर पहुँचा। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने नगर कोतवाली में मुक़दमा दर्जकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कमरे में बंद होकर जान बचाई
जानकारी के मुताबिक, नगर कोतवाली के क़ानूनगोपुरा इलाके में बरकत अपने परिवार के साथ रहते हैं। उन्होंने अपने मकान में ही दुकान खोल रखी है। दुकान पर कुछ दबंग सिगरेट लेने आए। उधार देने से बरकत ने मना कर दिया। इसके बाद दबंगों और बरकत में कहासुनी हो गई। नाराज दबंगों ने बरकत के घर पर हमला बोलते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की। परिजनों ने अपने घर के कमरे में बंद होकर अपनी जान बचाई।

फायरिंग की सूचना मिलते ही सीओ सिटी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक हमलावर वहां से निकल चुके थे। क्षेत्राधिकारी नगर अरुण चंद्र ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर आरोपियों की तलाश की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications