CM योगी का समाजवादी पार्टी पर सीधा प्रहार, बोले- जिन्ना जैसे देश तोड़क का महिमामंडन करती है सपा

बहराइच, 24 दिसंबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बहराइच में 35.38 करोड़ की 98 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री योगी ने जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा, "एक तरफ देश सरदार वल्लभभाई पटेल की जन्मजयंती को राष्ट्र एकता दिवस के रूप में मना रही थी और दूसरी तरफ सपा देश तोड़क जिन्ना की महिमा मंडन का कार्य कर रही थी।"

CM yogi adityanath says samajwadi party glorifies destroyers like Jinnah

सीएम योगी ने कहा- जो देश तोड़क हैं वो...

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि जो देश तोड़क हैं वो कहीं किसान का शोषण करते हैं, कहीं नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करते हैं, कहीं रामभक्तों पर गोलियां चलाते हैं, कहीं जिन्ना जैसे देश तोड़क का महिमामंडन करते हैं और अवसर मिलने पर कहीं पर प्रदेश के विकास परियोजनाओं पर डकैती डालने का काम करते हैं। सीएम योगी ने कहा, मैं पूछना चाहता हूं आपसे कि क्या महाराजा सुहेल देव जी को सपा, बसपा या कांग्रेस ने सम्मान दिया था? महाराजा जी को भाजपा की केन्द्र व राज्य की सरकार ने सम्मान दिया। जिन महापुरुषों ने 1000 वर्ष पूर्व विदेशी आक्रांताओं को सबक सिखाने का काम किया, उन महापुरुषों का भव्य स्मारक बनाया जा रहा है। राष्ट्रनायक सरदार वल्लभ भाई पटेल के नाम पर केंद्र सरकार ने उनकी जन्मभूमि पर दुनिया की सबसे बड़ी मूर्ति स्थापित की है।

'बुआ, बबुआ, भाई बहन विदेश जाकर छुट्टी मनाते हैं'

योगी ने कहा कि यूपी में डबल इंजन सरकार 15 करोड़ लोगों को डबल राशन दे रही है। कोरोना काल में भी भाजपा सरकार ने फ्री राशन, फ्री टेस्ट, 'मुफ्त वैक्सीन-सबको वैक्सीन', यही है सबका साथ, सबका विकास। यही है राम राज्य। बुआ हो या बबुआ, चाहे भाई-बहन, ऐसे लोग विदेश में जाकर छुट्टी मनाते हैं। उन्हें कोरोना काल में जनता से कोई सरोकार नहीं था। उसी समय भाजपा 'सेवा ही समर्पण' अभियान से जन-जन के सुख-दुख की साथी बनी और जनसेवा का पर्याय बनी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+