Shorts और Reels देखने की शौकीन पत्नी को पति ने नहीं दिया मोबाइल, गुस्साई पत्नी ने फोड़ी पति की आंख
उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। बागपत जनपद में मोबाइल पर Shorts और Reels देखने की शौकीन एक पत्नी द्वारा पति से मोबाइल मांगी गई। आरोप है कि पति ने उसे मोबाइल नहीं दिया तो पत्नी ने कैंची से वार कर पति की आंख फोड़ दी।
इस मामले में युवक के रिश्तेदारों द्वारा पुलिस से शिकायत की गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस द्वारा मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पति-पत्नी में अक्सर विवाद होता रहता था। इसके पहले पत्नी द्वारा भी पुलिस के खिलाफ शिकायत की गई थी।

दरअसल, यह पूरा मामला बागपत जनपद के बडोली रोड का है। यहां के रहने वाले 28 वर्षीय अंकित नामक युवक का आरोप है कि 3 साल पहले रमाला थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती से उसकी शादी हुई थी। उसने कहा की शादी के बाद सब कुछ ठीक-ठाक चला रहा लेकिन बाद में उसकी पत्नी उससे झगड़ा करने लगी।
अंकित का आरोप है कि पिछले 6 महीने से लगातार उसकी पत्नी कहासुनी और मारपीट करती थी। उसने बताया कि उसकी पत्नी मोबाइल में शॉर्ट्स और रील्स देखने की शौकीन है। बताया कि 26 दिसंबर की रात में वह अपने घर में मौजूद था इसी दौरान उसकी पत्नी वहां पहुंची और मोबाइल मांगने लगी।
अंकित ने अपनी पत्नी को मोबाइल नहीं दिया उसके बाद वह नाराज होकर वहां से चली गई। थोड़ी देर बाद उसकी पत्नी हाथ में कैंची लेकर आई और अंकित की आंख पर कैंची से वार कर दिया। आंख में चोट लगने के बाद अंकित वहीं पर गिर कर चिल्लाने लगा जबकि उसकी पत्नी वहां से फरार हो गई।
अंकित की आवाज सुनकर उसके परिवार के अन्य लोग वहां पहुंचे और उसे अस्पताल ले गए। अस्पताल में उसका उपचार करने के बाद उसे मेरठ अस्पताल में उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। वही पत्नी द्वारा पति की आंख फोड़ने के मामले को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications