यूपी-हरियाणा बॉर्डर पर बेखौफ शराब तस्करों ने पुलिसकर्मियों पर चढ़ा दी गाड़ी- VIDEO
बागपत। उत्तर प्रदेश-हरियाणा बॉर्डर के निकट बागपत में शराब तस्करों ने आतंक मचा दिया। पुलिसकर्मी उन्हें पकड़ने के लिए पीछे लगे थे, उसी दौरान तस्कारों ने चौकी इंचार्ज एवं कॉन्सटेबल को अपनी गाडी से टक्कर मार दी। जिसमें दोनों पुलिसकर्मी गंभीर तरीके से घायल हो गए।
Recommended Video
संवाददाता ने बताया कि, पुलिसकर्मियों को रौंदकर भागने वाले तस्कर हरियाणा की तरफ से गाड़ी लेकर आए थे। जो कि बैरियर तोड़कर फरार हो गए। घायल पुलिसकर्मियों को जिला अस्पताल रेफर कराया गया है। इस जानलेवा हमले की सूचना मिलने पर एसपी जिला अस्पताल पहुँचे और उनका हालचाल जाना।

बताया जा रहा है कि, जिन पुलिसकर्मियों को तस्करों ने निशाना बनाया, उन्हें मुख़बिर सूचना मिली थी कि हरियाणा से एक गाड़ी अवैध शराब लेकर आ रही है। जिसके बाद शहर कोतवाली क्षेत्र की निवाड़ा पुलिस चौकी के चौकी इंचार्ज बलराम सिंह सतर्क हो गए। उन्होंने हरियाणा-यूपी बॉर्डर पर चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान हरियाणा की तरफ से आ रही गाड़ी का चौकी इंचार्ज बलराम सिंह व सिपाही रोहित बालियान ने फैंटम बाइक से गाड़ी का पीछा किया। पीछा करता देख शराब तस्करों ने दोनों पुलिसकर्मियों पर अपनी गाड़ी चढ़ा दी।

वहीं, सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने घायल चौकी इंचार्ज और सिपाही को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उनकी हालत गंभीर है। घटना की सूचना मिलते ही एसपी बागपत अजय कुमार सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और वारदात को अंजाम देकर भाग रहे तस्करों की गिरफ्तारी के आदेश दिए।












Click it and Unblock the Notifications