VIDEO जारी कर बागपत की वर्षा ने जताई हत्या की आशंका, भाई पर लगाए गंभीर आरोप

बागपत। इंटरकास्ट मैरिज के बाद चर्चा में आई बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी मिश्रा के बाद अब बागपत जिले की वर्षा शर्मा ने खुद का वीडियो जारी कर अपनी हत्या की आशंका जताई है। वीडियो में युवती ने अपने भाई और परिवारवालों पर हत्या करने का आशंका जताई है, साथ ही अपने बालिग होने के प्रमाण भी पेश किए हैं। युवती ने बताया कि परिवार वाले उसके प्रेम प्रसंग का विरोध कर रहे थे, जिस कारण उसने घर से भागकर अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली है। वहीं, वीडियो सामने आने के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया।बागपत एसपी ने लड़कीं को बरामद कराने के आदेश दे दिए।

भाई ने दी थी हत्या की धमकी

भाई ने दी थी हत्या की धमकी

जानकारी के अनुसार, मामला बागपत जिले के कोतवाली बागपत क्षेत्र के टटीरी कस्बे का है। टटीरी निवासी वर्षा शर्मा और सरूरपुर गांव निवासी आदेश लोहार के बीच पिछले कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती ने परिजनों को प्रेम प्रसंग की बात बता कर शादी करने की इच्छा जताई, लेकिन आरोप है कि उसके भाई ने जहर देकर उसकी हत्या की धमकी दे डाली। नाराज होकर युवती अपने प्रेमी के साथ घर से चली गई और अब कोर्ट में शादी रचा ली है।

परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया

परिजनों ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया

शादी की खबर मिलते ही वर्षा के परिजनों ने आदेश लोहार और उसके परिजनों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज करा दिया। उसी को आधार बनाकर पुलिस आए दिन ससुरालियों के घर पर दबिश दे रही थी और लड़की बरामदगी का प्रयास कर रही थी। उसी से परेशान होकर अब वर्षा ने ने वीडियो जारी किया है, जिसमें पुलिस की प्रताड़ना और परिवार वालों पर हत्या करने की आशंका का जिक्र किया है।

खुद को बताया बालिग

खुद को बताया बालिग

उसने प्रेमी के साथ शादी करने की बात कबूलते हुए खुद को बालिग बताया है। युवती ने पुलिस पर ससुरालियों का उत्पीड़न बन्द करने की गुहार लगाई है। साथ ही बताया है कि अगर उसके ससुराल से किसी की या उसके पति की हत्या होती है तो उसके जिम्मेदार परिजन होंगे। फिलहाल युवती का ये वीडियो सोशल साइट्स पर जमकर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+