'बड़ौत नगरपालिका का चुनाव हिंदुस्तान और पाकिस्तान का चुनाव है', पूर्व चेयरमैन अमित राणा ने कहा

UP Nikay Chunav 2023: बीजेपी प्रत्याशी सुधीर मान के समर्थन में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए निवर्तमान चेयरमैन डॉ अमित राणा ने कहा कि ये पालिका का नहीं बल्कि भारत-पाकिस्तान का चुनाव है।

Amit Rana

UP Nikay Chunav 2023: नगर पालिका चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है और नेताओं के विवादित बयान भी सामने आ रहे है। ताजा मामला बागपत जिले से सामने आया है। यहां बड़ौत नगर पालिका के चुनाव में हिंदुस्तान-पाकिस्तान की एंट्री हो गई है।

बड़ौत के पूर्व चेयरमैन अमित राणा ने चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मंच से कहा कि बड़ौत नगरपालिका का चुनाव हिंदुस्तान और पाकिस्तान का चुनाव है। इस दौरान उन्होंने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि 11 तारीख को आप तय करेंगे कि शिव चौक पर घंटा बजेगा या बड़ौत की फूंसवाली मस्जिद में अल्लाहु अकबर होगा।

इतना ही नहीं, मंच से बोलते हुए उन्होंने कहा कि यहां के लोगों को यह खुद ही तय करना होगा कि सुशासन लाना है या फिर घर के बाहर मुर्गे की ठेली लगवानी है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पूर्व चेयरमैन अमित राणा नगर पालिका परिषद बड़ौत अध्यक्ष पद के बीजेपी प्रत्याशी सुधीर मान के समर्थन में एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

सर्राफा बाजार में आयोजित चुनावी जनसभा में निवर्तमान चेयरमैन डॉ अमित राणा ने कहा कि ये पालिका का नहीं बल्कि भारत-पाकिस्तान का चुनाव है। इस चुनाव से आपको यह तय करना है कि आपकी दुकान के सामने मुर्गों की ठेलियां लगेंगी या सुशासन चाहिए।

उन्होंने मंच से बोलते हुए कहा कि 11 तारीख को आप लोग यह तय करेंगे कि शिव मंदिर में घन्टे बजेंगे या फूंस वाली मस्जिद में अल्लाहु अकबर होगा। अमित राणा के यह विवादित बयान इलाके में चर्चा का विषय बन गया हैं। वहीं, अब उनके इस विवादित बयान का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल भी हो रही है।

Recommended Video

    बागपत: कचहरी के पास फौजी पति ने महिला को पिलाया जहर, बेहोशी हालत में अस्पताल में भर्ती

    यह कोई पहला मामला नहीं है, जब अमित राणा ने इस तरह का बयान दिया हो। इससे पहले भी अमित राणा के इस तरह के बयान दे चुके है, जिनके वीडियो भी वायरल हुए थे। वायरल वीडियो में वे बीजेपी को वोट देने वालों को देशभक्त और दूसरे दलों को वोट देने वालों को देशद्रोही की संज्ञा दी थी।

    बता दें कि निकाय चुनाव के दूसरे चरण में 11 मई को बागपत में मतदान होना है। चुनाव से पहले प्रत्याशी नुक्कड़ सभाओं, जनसभाओं में मतदाताओं को लुभाने के लिए हर संभव कोशिश कर रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+