बागपत पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, दो पुलिसकर्मी सहित चार घायल
Baghpat News, बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। काफी देर तक चली इस मुठभेड़ में सब-इंस्पेक्टर सहित दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। जबकि दोनों बदमाशों के पैर में भी गोली लगी है। पुलिस ने चारों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। बता दें कि गिरफ्तार बदमाश वरूण लोहरी पर लूट, हत्या के 16 मुकदमा दर्ज है, जबकि जयंत पर 8 मुकदमें दर्ज है।

जानकारी के अनुसार, बागपत जिले के बडौत कोतवाली इलाके में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई है। सीओ रामानंद कुशवाह ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि बाइक सवार दो बदमाश बाजार में किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे। इस सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चैकिंग करने लगी। पुलिस को देखकर बदमाश वहां से फरार हो गए।

सीओ ने बताया कि बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने सभी नाकेबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी थी। बताया कि सराय रोड की तरफ भाग रहे बदमाशों को जब औद्योगिक चौकी पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग करते हुए भागने लगे। बता दे कि बदमाशों के सामने से आ रही कोतवाली पुलिस की जीप ने बदमाशों को घेर लिया और बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जिसमें दोनो तरफ से हुई फायरिंग में दोनों शातिर बदमाश व एक दरोगा अभिषेक सिंह ओर सिपाही विशाल गोली लगने से घायल हो गए है। घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।












Click it and Unblock the Notifications