कुख्यात सुनील राठी की मां ने BJP विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, बताया परिवार को खतरा
बागपत। भाजपा विधायक योगेश धामा को धमकी देने के मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। जेल में बंद कुख्यात सुनील राठी की मां और टीकरी की पूर्व चेयरपर्सन राजबाला चौधरी ने भाजपा विधायक योगेश धामा पर गंभीर आरोप लगाते हुए अपने परिवार को खतरा बताया है। साथ ही उन्होंने कहा कि सुनील राठी की हत्या भी हो सकती है। इतना ही नहीं, सुनील राठी की मां ने पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर सुरक्षा की गुहार लगाई है।
Recommended Video

MLA योगेश धामा ने सुनील राठी से बताया था जान का खतरा
दरअसल, बागपत विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक योगेश धामा ने डॉन मुन्ना बजरंगी की हत्या करने वाले कुख्यात अपराधी सुनील राठी से अपनी जान को खतरा बताया था। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर बताया कि सुनील राठी ने उनको जान से मारने की धमकी दी। विधायक के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने उन्हें अपराधियो को ध्वस्त करने का आश्वासन दिया। तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी के मोबाइल उपयोग करने की जांच के लिए उन्होंने अमित शाह को चिट्ठी भी लिखी। यूपी के डीजीपी को भी पत्र लिखकर विधायक ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की थी। वहीं, बागपत एसपी के मुताबिक, भाजपा विधायक की सुरक्षा बढ़ाई गई है और धमकी देने की मामले की जांच सोओ सदर को सौंप दी गई है।
योगेश धामा से बताया परिवार को खतरा
वहीं, अब पूर्व चेयरपर्सन राजबाला चौधरी ने बुधवार को अपने आवास पर प्रेस वार्ता बुलाई। इस दौरान उन्होंने कहा अगर उनके परिवार के किसी भी सदस्य को कोई नुकसान हुआ तो इसका जिम्मेदार योगेश धामा होगा। राजबाला राठी के मुताबिक, भाजपा विधायक योगेश धामा उनके विपक्षी वर्तमान नगर पंचायत चेयरमैन सोमवार राठी पक्ष के साथ मिलकर साजिश रच रहे है। साथ ही सुनील राठी पर झूठे आरोप लगा रहे है। अगर सुनील ने विधायक को धमकी दी है तो उस पत्र या फोन नंबर की सरकार जांच करा सकती है वो जांच को तैयार है।
पंचायत चुनाव जीतने के रच रहे है साजिश
वहीं, बीते दिनों जनपद में हुई 2 हत्याओं जिनमें बालू खनन विवाद को लेकर देशपाल खोखर की हत्या में सुनील राठी का नाम आने पर भी उन्होंने उसे साजिश करार दिया है। साथ ही हिस्ट्रीशीटर परमवीर तुगाना की हत्या के पीछे योगेश धामा का हाथ होना बताया है। सुनील की मां राजबाला ने कहा कि योगेश धामा जिला पंचायत चुनाव जीतने के लिए यह साजिश रच रहा है। जिनमें वह सुनील राठी पर भी झूठे आरोप लगा रहा है। क्योंकि उसे डर है सुनील राठी अपने किसी परिजन को चुनाव लड़ा दे और वह चुनाव में न जीत जाए। वहीं, राजबाला चौधरी ने तिहाड़ जेल में बंद सुनील राठी की जान को खतरा बताया है। कहा है कि बीजेपी विधायक साजिश के तहत जेल में किसी बदमाश से या फिर पेशी के वक्त सुनील राठी की हत्या करा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications