बेटे जयंत चौधरी ने पिता अजित सिंह को दी श्रद्धांजलि, ट्वीट कर लिखा- चौधरी साहब नहीं रहे
बागपत, मई 06: कोरोना संक्रमण से जूझ रहे राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के प्रमुख व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का गुरुवार (06 मई) की सुबह निधन हो गया। इस बात की जानकारी चौधरी अजित सिंह बेटे और पूर्व सांसद जयंत चौधरी ने ट्वीट कर दी। जयंत चौधरी ने गुरुवार को ट्वीट कर लिखा- चौधरी साहब नहीं रहे। इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर ट्वीट करते हुए अपने पिता चौधरी अजित को श्रद्धाजलि भी दी।
Recommended Video

जयंत चौधरी ने ट्वीट कर लिखा- ये ही होगी चौधरी साहब को आपकी सच्ची श्रद्धांजलि
जयंत चौधरी ने गुरुवार (06 मई) को ट्वीट कर लिखा- चौधरी साहब नहीं रहे। इसके साथ ही उन्होंने एक तस्वीर भी ट्वीट की है, जिसमें उन्होंने बताया कि चौधरी अजित सिंह 20 अप्रैल को कोरोना संक्रमित पाए गए थे और आज प्रात: 6 मई को उन्होंने अंतिम सांस ली। असीम दु:ख की घड़ी है। अंतिम समय तक भी चौधरी साहब संघर्ष करते रहे।
जीवन पथ पर चलते हुए चौधरी साहब को बहुत लोगों का साथ मिला। ये रिश्ते चौधरी साहब के लिए हमेशा प्रिय थे। चौधरी साहब ने आप सबको अपना परिवार माना और आप ही के लिए हमेशा चिंता की। आज इस दु:ख व महामारी के काल में हमारी आप से प्रार्थना है कि अपना पूरा ध्यान रखें, संभव हो तो अपने घर पर रहें और सावधानी जरूर बरतें। इससे देश की सेवा कर रहे डॉक्टर व स्वास्थ्य कर्मचारियों को भी मदद मिलेगी और ये ही चौधरी साहब को आपकी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

चौधरी अजित सिंह ने ली 82 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के प्रमुख व पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी अजित सिंह का गुरुवार (06 मई) की सुबह निधन हो गया। आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह ने गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। 82 वर्षीय अजित सिंह की तबीयत मंगलवार की रात अचानक से बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बता दें कि मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, सिंह के फेफड़ों में संक्रमण बढ़ गया था, जिसकी वजह से उनकी हालत नाजुक थी।

जानिए कौन हैं 'छोटे चौधरी'
चौधरी अजित सिंह उर्फ 'छोटे चौधरी' भारत के पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के बेटे और राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के प्रमुख व पूर्व केंद्रीय मंत्री थे। अजित सिंह का जन्म 12 फरवरी, 1983 को उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में हुआ था। अजित सिंह ने अपनी शिक्षा लखनऊ विश्वविद्यालय और आईआईटी खड़गपुर जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों से ग्रहण की थी। चौधरी अजित सिंह बागपत से सात बार सांसद और केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री रह चुके हैं। 86 साल की उम्र में उनका कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। उनके निधन के बाद बागपत समेत पश्चिमी यूपी में शोक की लहर है। चौधरी अजित सिंह की गिनती बड़े जाट नेताओं में होती थी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications