पाक को सबक सिखाने के लिए पीएम मोदी से मुस्लिम रेजिमेंट बनाने की मांग
Bagpat news, बागपत। कश्मीर के पुलवामा में हुए कायराना हमले को लेकर देशभर के लोगों में गुस्सा है। लोग पीएम मोदी से देश के दुश्मनों और पाकिस्तान को सबक सिखाने की मांग कर रहे हैं। वहीं, यूपी के बागपत में मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सेना में मुस्लिम रेजिमेंट बनाने की मांग की है, ताकि मुस्लिम समाज के युवा भी सेना में भर्ती होकर नापाक पाकिस्तान को सबक सिखा सकें।

आतंकी हमले में 40 जवान शहीद
बता दें, 14 फरवरी को कश्मीर के पुलवामा में आतंवादियों ने सीआरपीएफ के जवानों पर एक कायराना हमला कर दिया, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे। इसके बाद से ही पूरा देश सकते में है और पूरा देश रो-रोकर पूछ रहा है कि आखिर यह क्या हुआ, कैसे हुआ।

मुस्लिम रेजिमेंट बनाने की मांग
देश के लोग पाकिस्तान को सबक सिखाने के लिए प्रधानमंत्री से मांग कर रहे हैं। वही, यूपी के बागपत में मुस्लिम समाज के लोगों ने आज इस्लामिया मस्जिद में एक मीटिंग की और देश के शहीदों की आत्मा की शांति के लिए दुआएं कीं। मोहम्मद फुरकान ने कहा कि मुस्लिम समाज के युवाओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सेना में मुस्लिम रेजिमेंट बनाए जाने की मांग की, ताकि मुस्लिम समाज के युवा भी देश के दुश्मन नापाक लोगों ओर नापाक पाकिस्तान को सबक सिखा सकें।












Click it and Unblock the Notifications