मियां-बीवी का झगड़ा सुलझाने के लिए हुई पंचायत में चली गोली, एक की मौत, तीन घायल

बागपत। यूपी के बागपत में एक परिवार के घरेलू विवाद को सुलझाने के लिए बैठी पंचायत में फायरिंग हो गई। जिसमें पहुंचे चार पंचों को ही गोली लग गई। गोली लगने से एक सरपंच की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने मृतक सरपंच के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

4 लोगों को लगी गोली

4 लोगों को लगी गोली

मामला रमाला थाना इलाके का है। जहां पर सूप गांव की सोनिया की शादी मुज्जफरनगर जिले के कनियांन गांव में हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच पैदा हुए विवाद को सुलझाने के लिए पंचायत रखी गई थी। दोनों के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा था और कई बार गांव में पंचायत बैठी थी लेकिन परिवार का विवाद नहीं सुलझा तो फिर दोनों पक्ष ने एक-एक पंचायत बुलाई। जिसमें दोनों ही पक्षों से सरपंच भी पहुंचे थे। जब मामला सुलझाने के लिए पंचायत चल रही थी तो वहां पर अचानक से फायरिंग हो गई जिसमें दोनों पक्षो के 4 सरपंचों को गोली लग गई। एक सरपंच मोहकम सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। तीन लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए और फायरिंग होने के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

झगड़ा सुलझाने हुई थी पंचायत

झगड़ा सुलझाने हुई थी पंचायत

घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। फिलहाल पुलिस मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और पुलिस गोली चलाने वाले पक्ष के तीन लोगों को भी हिरासत में लेकर मामले की तफ्तीश में जुटी है।

मियां-बीवी और परिवार में चल रहा झगड़ा

मियां-बीवी और परिवार में चल रहा झगड़ा

मृतक सरपंच के बेटे राहुल का कहना है कि मेरे पापा थे गांव में झगड़ा सुलझाने के लिए गए थे। गांव के कम से कम 15 से 20 आदमी थे। उनमें कहासुनी हो गई। पंचायत के दौरान किसी ने फायरिंग स्टार्ट कर दी। 3 लोगों को को हमारे यहाँ गोली लगी है जिसमे मेरे पापा एक्सपायर हो गए आपस में मियां-बीवी की लड़ाई थी। मामला सुलझाने के लिए पड़ोसी थे और मेरे पिता भी वहां गए हुए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+