परिवार की सुख शांति के लिए गई थी महिला हेड कॉन्स्टेबल, मौलवी ने जादू-टोना कर किया रेप

बागपत। यूपी के बागपत में महिला थाने की हेड कॉन्स्टेबल ने एक मौलवी पर रेप का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करवाया है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से मौलवी फरार बताया जा रहा है। पुलिस मामले की जांच के सा​थ-साथ गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Mawlawi accused of woman head constable physical attack

क्या है पूरा मामला

बिजनौर की रहने वाली महिला बागपत के महिला थाने में हेड कॉन्स्टेबल है। महिला ने बताया कि साल 2002 में उसके पति की हादसे में मौत हो गई, जिसके बाद उसे मृतक आश्रित कोटे में 2002 में ही नौकरी मिल गई थी। वह परिवार के साथ बागपत में ही रह रही थी। कुछ समय पहले उसके बेटे का भी एक्सीडेंट हो गया था, जिसमें वह घायल हो गया था। परिवार पर आ रही मुसीबतों से निजात पाने के लिए वह मस्जिद के मौलवी के पास गई।

जादू टोना कर पांच बार किया रेप

आरोप है कि मौलवी ने जादू टोना कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। तीन जुलाई 2018 से अब तक मौलवी ने उसके साथ पांच बार रेप किया। पीड़िता ने थाने में मौलवी के ​खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया है। सीओ ओमपाल सिंह का कहना है कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+