VIDEO: उफनती यमुना के बीचोंबीच अचानक फट गई इंडियन ऑयल की गैस पाइपलाइन, 10 फीट तक उठने लगी लहरें
Baghpat News: बागपत जिले के जागोश गांव में यमुना नदी के बीचो-बीच अचानक से तेज आवाज के साथ गैस पाइपलाइन फट गई। इस दौरान यमुना नदी की लहरें आसमान की तरफ 10-10 फीट ऊपर तक उठती हुई दिखाई दी।
लहरों को इतनी ऊंचा उठते देखकर लोग चौंक गए। तो वहीं, गैस पाइपलाइन फटने की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। इस बात की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

बता दें कि मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने मामले की जानकारी ली और पाइप लाइन से गैस की सप्लाई को बंद कराया। वहीं, गैस पाइपलाइन फटने के बाद का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। वायरल वीडियो में पानी की ऊंची-ऊंची लहरों को उठते हुए देखा जा सकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस घटना के बाद बागपत के जागोष गांव के लोग डरे और सहमे हुए है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह घटना बुधवार 26 जुलाई की सुबह 3 बजे के आसपास की है। बागपत के छपरौली थाना क्षेत्र के जागोश गांव के पास से यमुना नदी गुजर रही है। नदी के अंदर से पानीपत-दादरी गैस पाइपलाइन अचानक फट गई। गांव निवासी दिलशाद ने बताया कि सुबह चार बजे देखा तो नदी के बीच से घुआं, आग और धमाके की आवाज आ रही थी। जिसके बाद गांव के लोग दहशत में आ गए और पुलिस-प्रशासन को सूचना दी।
सूचना मिलते ही एसडीएम बड़ौत, दलकल कर्मी और सिंचाई विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी ली। एसडीएम सुभाष सिंह ने बताया कि यमुन नदी में एकाएक पानी का उछाल ग्रामीणों को दिखाई दिया। जिसके बाद ग्रामीणों ने हम लोगों को फोन किया। जिसके बाद मौके पर हम लोग पुलिस टीम और फायर ब्रिगेड के साथ पहुंचे।
उन्होंने बताया कि यमुना के अंगर गैस पाइप लाइन गई, जो पानीपत-दादरी गैस पाइपलाइन है। उस पाइप लाइन में लीकेज था। जिसके बाद संबंधित विभाग को मेरे (एसडीएम बड़ौत, सुभाष सिंह) द्वारा फोन किया गया, जिसके बाद गैस कंपनी ने सप्लाई बंद कर दी। एसडीएम बड़ौत ने बताया कि ग्रामीणों के मुताबिक, यह घटना सुबह लगभग 3 बजे की है। लेकिन पानी का उछाल तो सुबह ही देखा गया है।
उन्होंने बताया कि जहां लीकेज हुआ वो जगह हरियाणा की तरफ से नजदीक है, इसलिए उसे वहां से ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। हालांकि, अभी गैस के अचानक लीक होने के कारण का पता नहीं चल पाया है। लेकिन माना जा रहा है कि यमुना में पानी के तेज बहाव में आए पत्थर से टकराने के कारण पाइपलाइन लीक हो गई होगी। एसडीएम ने बताया कि यह गैस पाइप लाइन इंडियन ऑयल की है।












Click it and Unblock the Notifications