बागपत में दिखा तीन तलाक कानून का असर, जेल जाने के डर से पत्नी को वापस लेने पहुंचा पति

बागपत। मुस्लिम महिलाओं की हिमायत में बनाया गया तीन तलाक का बिल असरदार साबित हो रहा है। मोदी सरकार द्वारा मुस्लिम महिला को तलाक दिए जाने पर उसके पति को 3 साल की सजा का प्रावधान किए जाने से अब लोग परिवार को एकजुट रखने में लग गए हैं। ऐसा ही एक मामला बागपत में सामने आया है। यहां तीन तलाक की धमकी देने वाले पति ने कानून के डर से अब पत्नी से समझौता कर लिया है।

impact of triple talaq bill husband compromise with wife

मीडिया खबरों के अनुसार, बागपत जिले के पुलिस परामर्श केंद्र पर सोमवार को ऐसा ही एक मामला सामने आया है। यहां तीन तलाक की धमकी देने वाले पति ने कानून के डर से अब पत्नी से समझौता कर लिया है। बागपत महिला थाना उप निरीक्षक सुमन के अनुसार, शहर के पुराने कस्बे की रहने वाली युवती का निकाह आठ महीने पहले सिंघावली अहीर क्षेत्र के एक गांव के रहने वाले तौफीक से हुआ था। निकाह के कुछ समय बाद से ही युवती को ससुराल वाले दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे। आए दिन पति भी मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर महिला अपने मायके आ गई। जिसके बाद पति उसे तीन तलाक की धमकी दे रहा था।

पुलिस ने शौहर को परामर्श केंद्र बुलवाया
महिला थाना उप निरीक्षक ने बताया, पीड़िता ने इस संबंध में महिला थाना पुलिस से शिकायत की थी। दोनों पक्षों को पुलिस ने सोमवार को पुलिस परामर्श केंद्र बुलवाया, जहां पति ने संसद में तीन तलाक विधेयक के पारित होने के कारण जेल जाने के डर से पत्नी से समझौता कर लिया। अधिकारी ने बताया कि, शौहर ने साफ कहा कि वह जेल जाने से बचने के लिए समझौता कर अपना घर बसाना चाहता है। दंपति के बीच सुलह-समझौता होने के बाद दोनों परिवार खुशी-खुशी घर चले गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+