बागपत में किसान की गोली मारकर हत्या, कुख्यात धर्मेंद्र पर लगा आरोप

बागपत। खबर उत्तर प्रदेश के बागपत जिले से है, यहां प्रधानी चुनाव की रंजिश को लेकर एक किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यकांड को अंजाम देने के आरोपी मौका-ए-वारदात से फरार हो गए। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिआ है। वहीं, परिजनों ने हत्या का आरोप कुख्यात बदमाश धर्मेंद्र किरठल पर लगा है।

Farmer Irshad shot dead in Baghpat

वारदात थाना रमाला क्षेत्र के किरठल गांव की है। यहां इरशाद नाम के किसान की गोलियों से भून कर दिनदहाड़े हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप जिला पंचायत सदस्य के बेटे वह कुख्यात अपराधी धर्मेंद्र किरठल वे उसके गुर्गो पर लगा है। आरोप है कि इरशाद ने प्रधानी चुनाव में धर्मेंद्र किरठल पक्ष का समर्थन करने से इंकार कर दिया था। जिसके चलते सुबह के वक्त खेत पर काम करते समय धर्मेंद्र किरठल और उसके गुर्गों ने इरशाद की हत्या कर दी।

वहीं, पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। एएसपी मनीष कुमार मिश्रा गन्ने के खेत में काम कर रहे इरशाद की हत्या गोली मारकर की गई है। इरशाद के परिजनों ने नामजद तहरीर दी है, जिसमें गांव के ही रहने वाले धर्मेंद्र किरठल और उसके साथी सतेंद्र मुखिया, सुभाष उर्फ छोटू समेत चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। मामले की जांच सीओ किरठल को दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+