झोपड़ी में रह रहे परिवार को भेजा 46 लाख का बिजली बिल, जलता है सिर्फ एक बल्ब

बागपत। यूपी के बागपत में बिजली विभाग का कारनामा सामने आया है। सौभाग्य योजना में मिले मुफ्त घरेलू कनेक्शन से झोपड़ी में एक बल्ब जलाकर रहने वाले परिवार को बिजली विभाग ने 46 लाख रुपए बिजली बिल भेजा है और फिर नोटिस भेजकर उनका कनेक्शन काट दिया गया। बिल मिलने पर परिवार परेशान है और अधिकरियों के चक्कर लगा रहा है, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं है।

electricity department sends electricity bill of rupees 46 lakhs to Family living in hut

क्या है पूरा मामला

दरअसल, मामला बिनोली क्षेत्र के बरनावा गांव का है, जहां यशपाल नाम का शख्स अपने परिवार के साथ एक घासफूस की झोपड़ी में रहता है। यशपाल के मुताबिक, 2 साल पहले उसने पीएम मोदी की सौभाग्य योजना के अंतर्गत 1 किलोवाट का मुफ्त बिजली कनेक्शन लिया था, जिससे उसकी झोपड़ी में मात्र एक बल्ब से रोशन होती है। लेकिन एक तरफ मोदी ने उन्हें मुफ्त कनेक्शन दिया तो योगी के बिजली विभाग ने उन्हें 46 लाख रुपए बिजली का बिल थमा दिया और नोटिस भेज उसका कनेक्शन तक काट दिया।

जुलाई में भेजा था 37 लाख का बिल

पीड़ित की मानें तो जुलाई महीने में भी उसे बिजली विभाग द्वारा 37 लाख का बिल भेजा गया था और तब भी उसने अधिकरियों से गुहार लगाई, लेकिन किसी ने नहीं सुनी और अब फिर उसे 2 नवम्बर को 46 लाख का बिल भेज दिया गया और इसमें भी वह कई बार गुहार लगा चुका है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही। इस बाबत मामला मीडिया में आया तो बिजली महकमे में हड़कंप मच गया और अब अपनी कारगुजारी को छिपाने के लिए आनन-फानन में कनेक्शन जोड़ दिया गया। साथ ही अपनी गलती सुधारने की बात कह रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+