बागपत: ईख के खेत में पड़ा मिला महिला का अर्धनग्न शव, परिजनों ने जताई दुष्कर्म की आशंका

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक महिला का अर्धनग्न शव पड़ा मिला है। महिला की हत्या ईंट से पीट-पीटकर की गई है। वारदात की सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फॉरेंसिक विभाग की टीम ने मौका-ए-वारदात से साक्ष्यों को अपने कब्जे में लेकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

Body of woman found in Baghpat

वारदात कोतवाली बागपत क्षेत्र के एक गांव का है। जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय महिला ईंट-भट्ठे पर मजदूरी करती थी। शुक्रवार की शाम वह मजदूरी करने के बाद घर नहीं लौटी तो परिजनों को चिंता हुई और वह भट्ठे पर पहुंच गए। भट्ठे से पता चला कि महिला यहां से चली गई है। इस पर महिला की तलाश शुरू की साथ ही पुलिस को भी सूचना दी। इसी बीच ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी कि बाघू के जंगल में एक महिला का शव ईख के खेत में पड़ा है। स्वजनों ने महिला की शिनाख्त की। शव अर्धनग्न अवस्था में पड़ा था। सिर में गंभीर चोटें थीं। खून से सनी ईंट पड़ी थी।

सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, बागपत सीओ ओमपाल सिंह की मानें तो महिला की ईंट से वार कर हत्या की गई है। महिला के साथ दुष्कर्म होने की आशंका भी है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। महिला अनुसूचित जाति की बताई जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+