Baghpat News: पति को देखते ही OYO होटल की छत से कूदी पत्नी, प्रेमी पकड़ा गया, वीडियो वायरल
Baghpat News: बागपत जिले के बड़ौत कस्बे में सोमवार को एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला अपने प्रेमी के साथ होटल में ठहरी थी। पति जब पुलिस लेकर मौके पर पहुंचा, तो महिला 12 फीट ऊंची छत से कूद गई।
घटना छपरौली रोड स्थित एक ओयो होटल की है। पति को पहले से पत्नी पर शक था। सोमवार को शक सही साबित हुआ जब वह महिला को होटल में एक अन्य युवक के साथ रंगे हाथ पकड़ने पहुंचा। लेकिन तब तक मामला पलट चुका था।

पुलिस के साथ होटल पहुंचे पति को देखकर महिला घबरा गई। किसी तरह से वह होटल के पीछे की छत पर पहुंची और फिर बिना सोचे-समझे छलांग लगा दी। यह पूरी घटना पास खड़े लोगों ने कैमरे में कैद कर ली।
पहले से विवादों में था यह रिश्ता
बताया गया है कि महिला बागपत के तुगाना गांव की रहने वाली है। उसकी शादी 2019 में ककोर गांव के युवक से हुई थी। दोनों का एक बेटा भी है। पति-पत्नी अब तक साथ रह रहे थे, लेकिन रिश्ता तनावपूर्ण चल रहा था।
पति ने पुलिस को बताया कि शादी से पहले भी पत्नी के कई लोगों से संबंध थे। वह दावा करता है कि ये संबंध शादी के बाद भी जारी रहे। जब उसने विरोध किया, तो महिला ने उसे झूठे मुकदमों में फंसाने और मारने की धमकी दी।
महिला की काउंसलिंग के दिन हुआ यह घटना
पति ने यह भी बताया कि सोमवार को महिला सेल में दोनों की काउंसलिंग थी। वह अपने भाई के साथ बड़ौत पहुंचा था। पत्नी भी वहां पहुंची लेकिन कुछ देर बाद वह किसी युवक के साथ बाइक पर रवाना हो गई।
देवर ने महिला को जाते देखा और शक के आधार पर पति को बताया। इसके बाद दोनों ने महिला का पीछा किया। कुछ ही दूरी पर उन्होंने देखा कि वह एक होटल में जाकर उस युवक के साथ रुक गई। उसी समय पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस देखकर महिला ने लगाई छलांग
पुलिस के पहुंचते ही महिला को भनक लग गई। वो घबराई और होटल की पिछली छत पर पहुंची। वहां से करीब 12 फीट की ऊंचाई से कूद गई और मौके से फरार हो गई। उसका प्रेमी वहीं पर पकड़ा गया।
लोगों ने उसे रोका और फिर पुलिस को सौंप दिया। इस दौरान महिला भागती रही। आसपास मौजूद लोगों ने इस पूरी घटना का वीडियो बना लिया। देखते ही देखते यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
महिला के पति ने अब पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। उसने कोतवाली पहुंचकर बयान दर्ज कराया है कि उसे अपनी जान का खतरा है। उसका कहना है कि उसकी पत्नी उसे जान से मरवा सकती है या झूठे केस में फंसा सकती है।
पति ने यह भी आरोप लगाया है कि 21 मई को उसकी पत्नी और सास ने अन्य लोगों के साथ मिलकर उसके साथ मारपीट की थी। इस संबंध में पहले भी थाने में शिकायत दर्ज कराई गई थी। लेकिन अब मामला और गंभीर हो गया है।
इस घटना का वीडियो जैसे ही वायरल हुआ, सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। एक्स (पूर्व ट्विटर) पर एक यूजर ने लिखा, "महिला जिस स्पीड से कूदी है, उसे तो ओलंपिक में भेज देना चाहिए।"












Click it and Unblock the Notifications