Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बागपतः पक्ष में नहीं दी गवाही तो सरेआम बुजुर्ग महिला को गोलियों से भून डाला

बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में एक बुजुर्ग महिला को पक्ष में गवाही न देने पर दिन निकलते ही गोलियों से भून मौत के घाट उतार दिया गया। बुजुर्ग महिला की हत्या का आरोप एक फ़ौजी पर है। फिलहाल पुलिस ने शव को क़ब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया है और मुक़दमा दर्ज कर पूरे प्रकरण की तफ़्तीश में जुट गई है। दरअसल हत्या की सनसनीखेज वारदात सामने बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के बावली गांव की है।

baghpat murder of old woman accused army man

दिन निकलते ही दुकान पर बैठी बजुर्ग महिला दुकानदार राजेश देवी की बाइक सवार दो लोगों ने सरेआम गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। मृतका का बेटा बिजली विभाग के एसई का चालक है। बेटे के मुताबिक हत्या की वारदात को अंजाम गांव के ही आर्मी के जवान कपिल नाम के युवक और उसके दोस्त ने दिया है। क्योंकि गांव के एक पक्ष के साथ कपिल का विवाद हुआ था। जिसमें बुजुर्ग महिला ने पुलिस को झगड़ा न होने की गवाही कपिल के खिलाफ दी थी।

इसी बात से नाराज कपिल ने जान से मारने की धमकी दी हुईं थी। वहीं पुलिसाधिकारी के मुताबिक मृतका के परिजनों ने धमकी की शिकायत दर्ज नही कराई थी और कपिल पर ही हत्या का आरोप लगा रहे है। फिलहाल महिला के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी भेज दिया गया है और पूरे प्रकरण की तफ्तीश की बात कह रही है।

यह भी पढ़ेंः बिहार: कांग्रेस नेता राकेश यादव की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+