Viral video : सिपाही ने गाकर लिखवाई FIR, बोला - 'लिखो मेरी रपट दरोगा जी, बीवी ने दिया पटक दरोगा जी’

Viral Video of Up Police constable : इस वीडियो में सिपाही पत्नी के खिलाफ अपने अंदाज में नाचते गाते एफआईआर दर्ज़ करा रहा हैं। गाने के बोल कुछ इस प्रकार हैं कि “लिखो मेरी रपट दरोगा जी घरवाली ने दिया पटक दरोगा जी।”

Baghpat constable FIR Song against wife went viral on social media hapur up police news

सोशल मीडिया पर आए दिन कोई न कोई वीडियो ट्रेंड होती ही रहती है, और वीडियो अगर खाकी वर्दी से जुडी हो तब तो लोग इसे शेयर करते नहीं थकते है। हाल ही में यूपी पुलिस के एक सिपाही का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा हैं। इस वीडियो में सिपाही पत्नी के खिलाफ अपने अंदाज में नाचते गाते एफआईआर दर्ज़ करा रहा हैं। इंटरनेट पर इस सिपाही के इस गाने को अभी तक करोड़ो लोग देख चुके हैं।

Baghpat constable FIR Song against wife went viral on social media hapur up police news

नाचते गाते सिपाही बोला - 'घरवाली ने दिया पटक दरोगा जी'
इन दिनों सोशल मीडिया पर यूपी पुलिस के एक कांस्टेबल का गाना गाते वीडियो तेज़ी से वायरल हो रहा हैं। एक म्यूजिक कंपनी के स्टूडियों में सिपाही गाना रिकॉर्ड करा रहा हैं। जिसमे पत्नी से हुई पिटाई का जिक्र सिपाही अपने अंदाज में करते हुए एफआईआर लिखवा रहा हैं। सिपाही द्वारा गाय जा रहे गाने के बोल कुछ इस प्रकार हैं कि "लिखो मेरी रपट दरोगा जी घरवाली ने दिया पटक दरोगा जी, पकड़कर पैर घसीटे, गाल मेरे दोनों पीटे।" वही सोशल मीडिया पर सिपाही का ये वीडियो जो देख रहा है, अपनी चेहरे की मुस्कान नही रोक पा रहा और लोग जमकर सिपाही की तारीफ़ भी कर रहे हैं।

Recommended Video

    सिपाही ने गाकर लिखवाई FIR, बोला - 'लिखो मेरी रपट दरोगा जी, बीवी ने दिया पटक दरोगा जी’
    Baghpat constable FIR Song against wife went viral on social media hapur up police news

    जाने कौन है ये सिपाही जो गाकर दर्ज़ करा रहा बीवी पर 'एफआईआर'
    दरअसल इस सिपाही का नाम हैं तेजवीर सिंह बिधूड़ी जो मूलतः उत्तरप्रदेश के हापुड़ जनपद के रहने वाला हैं। फिलहाल सिपाही तेजवीर बागपत जनपद में तैनात हैं। सिपाही तेजवीर के मुताबिक उन्हें गाने बजाने का बचपन से शौक़ है। उन्होंने बताया कि हरियाणा, राजस्थान और यूपी के ग्रामीण क्षेत्रों में होने वाले रागनी कार्यक्रम में भी भाग ले चुके हैं। अगर सोशल मीडिया की बात करे तो तेजवीर बिधूड़ी के लाखों चाहने वाले हैं। इससे पहले भी सिपाही तेजवीर के लोक गीत 'मैंने बहु बदल दी चार' ने भी धूम मचाई थी और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
    इस अंदाज की वजह से कई बार गिर चुकी नौकरी पर गाज़
    आपको बता दें कि सिपाही तेजवीर सिंह बिधूड़ी अपने गाने को लेकर कई बार अधिकारीयों की नाराजगी का शिकार हो चुका हैं। तेजवीर के मुतबिक एक बार वह किसी ड्यूटी पर थे, जहाँ उन्होंने रागनी कम्पीटीशन होते देखा तो खुद को रोक नही पाए और मंच पर वर्दी में ही रागनी गाने लगे। जब सुबह अखबारों के माध्यम से यह खबर उच्च अधिकारीयों तक पहुंची तो उन्हें लाइनहाज़िर होना पडा था।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+