पैरोल पर छूटते ही गुरमीत राम रहीम बोला: 'मालिक रहम कर दे'...Facebook Live पर मांगता दिखा "माफ़ी"
डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम को 30 दिन की पैरोल मिली हैं। जिसके चलते गुरमीत राम रहीम उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद स्थित डेरा सच्चा सौदा आश्रम बरनावा में अपने पैरोल के 30 दिन बिताएगा।
फेसबुक लाइव पर अनुयायियों को दिए निर्देश
दरअसल, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम हरियाणा के रोहतक की सुनेरिया जेल से 20 दिन की पैरोल पर बाहर आया है। जिसके चलते अब वह हरियाणा और दिल्ली से सटे बागपत जनपद के बिनौली क्षेत्र अंतर्गत बरनावा गांव में स्थित आश्रम में अपने पैरोंल के दिन बिताएगा। वही बाबा गुरमीत राम रहीम के पैरोल पर आने के बाद बरनावा आश्रम पर साध संगत भी उमड़ने लगे है। उधर पैरोल पर आते ही गुरमीत राम रहीम ने फेसबुक लाइव किया और अनुयायियों को निर्देश दिए।

साध संगत के लिए प्रशासन के निर्देश जरूरी: राम रहीम
डेरामुखी बाबा गुरमीत राम रहीम ने फेसबुक पर लाइव आकर बाढ़ को लेकर चिंता जताई है। साथ ही अपने अनुयायियों से अपील करते हुए डेरा प्रमुख ने कहा, 'सभी डेरे से जुड़े साध संगत के लोग प्रशासन के निर्देशों का पालन करें और बाढ़ ग्रसित इलाकों में हर संभव मदद पहुंचाएं।' इसी के साथ ही उन्होंने कहा, 'बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कोई भी शख्स प्रशासन के निर्देशों की अनदेखी न करें और घरों से बाहर न निकले।'
फेसबुक पर लाइव आकर गुरमीत राम रहीम ने बाढ़ और कुदरत के कहर का हवाला देते हुए कहा कि हे ईश्वर! हे मालिक! अगर किसी ने तेरी प्रकर्ति से छेड़छाड़ की है तो उसे माफ कर दे। लेकिन अपने बच्चों पर ऐसा कहर न बरपा।' राम रहीम ने फेसबुक पर आने के बाद अपना वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल किया है।
सिरसा से लाए गए बाबा के पसंदीदा घोड़े
आपको बता दें कि डेरा प्रमुख बाबा गुरमीत राम रहीम को पैरोल देते वक्त उन पर सिरसा में एंट्री करने पर रोक लगाई गई है। जिसके चलते राम रहीम के शौकिया मिजाज को देखते हुए सिरसा आश्रम से उनके पसंद के घोड़े और गायों को बरनावा आश्रम में अनुयायियों द्वारा लाया गया है। वहीं गुरमीत राम रहीम के बरनावा आश्रम में आने से पहले उनके शौक के सभी इंतजाम प्रबंधन द्वारा कर दिए गए हैं।
दुष्कर्म और हत्या का आरोपी हैं गुरमीत राम रहीम
दरअसल डेरा प्रमुख राम रहीम को पंचकुला में सीबीआई की एक विशेष अदालत ने अगस्त 2017 में दो महिला अनुयायियों के साथ रेप करने के आरोप में दोषी ठहराया था। वहीं 2002 में पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की डेरा सच्चा सौदा के परिसर में हत्या कर दी गई थी। जिसके चलते कोर्ट ने पूर्व डेरा प्रबंधक रंजीत सिंह की हत्या के मामले में भी राम रहीम और चार अन्य को दोषी ठहराया था।












Click it and Unblock the Notifications