बागपत: चार दिन से लापता युवक की गोली मारकर हत्या, गन्ने के खेत में पड़ा मिला शव
बागपत। उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में चार दिन से लापता 24 वर्षीय युवक का शव गन्ने के खेत में पड़ा मिला। युवक की हत्या गोली मारकर की गई है। वहीं, शव मिलने के बाद इलाके हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, फॉरेंसिक विभाग की टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों को अपने कब्जे में ले लिया है।
Recommended Video

जानकारी के मुताबिक, मामला बागपत जिले के धनौरा सिल्वरनगर का है। विक्रांत राणा उर्फ विक्की (24) आठ नवंबर को घर से लापता हो गया था। जिसके बारे में परिजनों ने बुधवार की देर शाम थाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई थी। तथा गांव के ही दो युवकों पर अपहरण व हत्या की आशंका भी जताई थी। गुरुवार को सुबह पुलिस को सूचना मिली कि फतेहपुर पुट्ठी गांव के जंगल मे देशपाल पुत्र हरफूल के खेत मे गोली लगा एक शव पड़ा है।
सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की शिनाख्त धनौरा के विक्रांत के रूप में उसके स्वजन को मौके पर बुलाकर की। मृतक के शरीर पर गोली लगने के निशान हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पीएम के लिए बागपत भिजवाया। सीओ बागपत ओमपाल सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के एक साथी को हिरासत में भी लिया है। इंस्पेक्टर रवेंद्र सिंह का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। जल्द खुलासा किया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications