प्रेमिका की शादी से पहले दूल्हे और भाई की हत्या करने निकला प्रेमी, पुलिस ने तमंचे के साथ किया गिरफ्तार

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ में एकतरफा प्यार में पागल हुआ प्रेमी, प्रेमिका की शादी तय होने पर अपने दोस्तों के साथ मिलकर दूल्हे और प्रेमिका के भाई की हत्या करने जा रहा था। पुलिस ने मुठभेड़ के बाद प्रेमी और उसके दो दोस्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इनके कब्जे से तमंचा और कारतूस बरामद किया है।

youth arrested with revolver after encounter with police in azamgarh

चार साल से चल रहा था प्रेम प्रसंग

आजमगढ़ जिले के नरौली के रहने वाले अखिलेश सोनकर का सलारपुर में रहने वाली एक युवती से करीब चार सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच युवती की शादी कहीं और तय हो गई। प्रेमिका की शादी तय होने के बाद से अखिलेश नाराज था। प्रेमिका की शादी 7 अगस्त को तय थी। पांच अगस्त को प्रेमी, प्रेमिका के घर पहुंचा और परिजनों को धमकी दी कि अगर उन दोनों की शादी नहीं हुई तो दूल्हे और प्रेमिका के भाई को जान से हाथ धोना पड़ेगा। धमकी के बाद प्रेमी मौके से फरार हो गया था। इसकी जानकारी युवती के परिजनों ने पुलिस को दी।

तीन दोस्तों के साथ तैयार किया हत्या का प्लान

इधर एकतरफा प्यार में पागल प्रेमी अखिलेश ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिलकर हत्या का प्लान तैयार कर प्रेमिका की शादी में खलल डालने के लिए जा रहा था कि इसी बीच मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने नरौली तिराहे के पास जब एक बाइक पर सवार तीनों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने पुलिस टीम पर फायर झोंक दिया, लेकिन पहले से चौकन्नी पुलिस ने प्रेमी अखिलेश सोनकर और दोस्त अमन चौहान व दयानन्द चौहान को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनके कब्जे से दो तमंचे, कारतूस और बाइक बरामद की है।

क्या बोला प्रेमी

प्रेमी ने कहा कि युवती की मां ने उससे शादी करने के लिए कहा था, लेकिन अचानक दूसरे से शादी तय कर दी। इसके साथ ही उसने कहा कि उसके दोस्तों को यह बात पता नहीं थी, वे बेवजह ही उसके साथ फंस गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+