Video Viral: दोनों हाथों में तमंचा लेकर फायरिंग करते हुए युवक ने बनाया वीडियो, तलाश रही पुलिस

Video Viral: आजमगढ़ जनपद में दोनों हाथों में तमंचा लेकर फायरिंग करने वाले एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। वीडियो वायरल होने पर पुलिस युवक की तलाश कर रही है।

Young man firing in Azamgarh with pistol in both hands Video Viral

आजमगढ़ जिले से दोनों हाथ में तमंचा लेकर फायरिंग करते हुए एक युवक का Video Viral हुआ है। वीडियो वायरल होने के बाद आजमगढ़ जिले की पुलिस युवक की तलाश में जुटी हुई है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक युवक के पते समेत अन्य जानकारी नहीं मिल पाई है। वीडियो वायरल करने वाले लोगों से भी पूछताछ कर जानकारी जुटाई जा रही है और युवक की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

वीडियो को ट्वीट करके आजमगढ़ पुलिस से शिकायत करने वाले युवक ने यह भी कहा है कि फायरिंग करने वाले युवक द्वारा इस वीडियो को अपने फेसबुक प्रोफाइल पर डाला गया है। शिकायतकर्ता आदित्य सिंह द्वारा उसका नाम शिवम यादव बताया जा रहा है।

शिकायतकर्ता द्वारा यह भी कहा गया है कि युवक शिवम यादव आजमगढ़ जनपद के अहरौला थाना क्षेत्र के अंतर्गत का रहने वाला है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि युवक अपने दोनों हाथ में असलहा लिया हुआ है।

दोनों असलहा में बारी बारी से वह कारतूस भरता है। कारतूस भरने के बाद अपने दोनों हाथों में असलहा लेकर गन्ने के खेत के सामने वह दोनों हाथों से बारी बारी से फायर कर रहा है। कहा जा रहा है कि इस दौरान वह युवक खुद अपने किसी सहयोगी से वीडियो रिकॉर्ड करवाया है।

इस बारे में आजमगढ़ के एसपी सिटी शैलेंद्र सिंह द्वारा बताया गया कि दोनों हाथों में असलहा लेकर फायरिंग करते हुए एक युवक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। फायरिंग करने वाले युवक की तलाश की जा रही है जल्द ही उसे गिरफ्तार करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+