पति की हत्या कर बोरे में छिपा दी लाश, फिर तीन बच्चों की मां ने उसी कमरे में प्रेमी संग किया ये काम
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पुलिस ने एक शख्स की हत्या का सनसनीखेज खुलासा किया है। शख्स की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसकी ही पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर की थी। बताया जा रहा है कि पत्नी ने पति की हत्या कर शव को एक दिन तक बोरे में बांधकर घर में ही छिपाकर रखा। इस दौरान उसने प्रेमी के साथ संबंध भी बनाए। मामले का खुलासा 8 साल के मासूम बेटे ने किया, जिसने सबकुछ अपनी आंखों से देखा। पुलिस ने प्रेमी और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया, जिसके बाद पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।

बोरे में मिली थी शख्स की लाश
मामला दीदारगंज थाना क्षेत्र के निकासीपुर गांव का है। पुलिस के मुताबिक, निकासीपुर गांव के नहर के पुल के नीचे एक युवक का प्लास्टिक के बोरे में सड़ी-गली अवस्था में एक शव मिला था। शव की शिनाख्त निकासीपुर गांव निवासी रमेश कुमार राजभर के रूप में हुई। पुलिस हत्या के कारणों की तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को परिजनों पर शक हुआ। पुलिस ने मृतक के आठ वर्षीय बेटे से अकेले में पूछताछ की तो सच सामने आ गया। पुलिस ने प्रेमी और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ।

तीन बच्चों की मां प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या
पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि रेखा देवी तीन बच्चों की मां है। रेखा की अपने पति रमेश राजभर अक्सर लड़ाई होती थी। करीब छह महीने पहले रेखा अपने आत्महत्या करने के लिए घर से निकल गई थी, जहां अंकित नाम के युवक ने उसकी जान बचाई। इसके बाद दोनों की बातचीत होने लगी और प्रेम प्रसंग चलने लगा। एक दिन रमेश राजभर ने घर में पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। रमेश ने रेखा की जमकर पिटाई कर दी।इसके बाद ही रेखा और उसके प्रेमी अंकित यादव ने अपने बीच से रमेश राजभर को हटाने की साजिश रची। 16 मई की रात को जब रमेश गहरी नींद में था तभी रेखा ने उसपर हमला कर दिया। अंकित ने गड़ासे से हमलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेजा
पति रमेश की हत्या करने के बाद रेखा और अंकित ने उसके शव को एक बोरे में भरकर घर में छिपा दिया। 17 मई की रात दोनों लाश को ले जाकर निकासीपुर गांव में स्थित नहर पुल के नीचे फेंककर फरार हो गए। पुलिस हत्या के कारणों की तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को परिजनों पर शक हुआ। पुलिस ने मृतक के आठ वर्षीय बेटे से अकेले में पूछताछ की तो सच सामने आ गया। पुलिस ने प्रेमी और आरोपी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू किया तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। पुलिस ने दोनों को जेल भेज दिया।
-
Shreyasi Singh: कौन हैं श्रेयसी सिंह? जो बन सकती हैं बिहार की नई CM, जाति, परिवार से संपत्ति तक हर एक डिटेल -
16 की उम्र में आशा भोसले ने लता दीदी के सेक्रेटरी से की शादी, पति ने घर से निकाला, RD Burman ने थामा हाथ -
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात?












Click it and Unblock the Notifications