UP: प्रयागराज से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस को ट्रेलर ने मारी टक्कर, एक यात्री की मौत, एक दर्जन यात्री घायल

UP Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के सराय मोहन इलाके में बुधवार की देर रात बस और ट्रेलर में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद बस खाई में चली गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दर्जन भर से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका उपचार चल रहा है।

दरअसल, बुधवार की रात्रि में राप्ती नगर डिपो प्रयागराज से गोरखपुर जा रही रोडवेज बस आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के सराय मोहन इलाके में पहुंची थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही ट्रेलर ने बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और बस खाई में चली गई।

up-trailer-collided-with-roadways-bus-going-from-prayagraj-to-gorakhpur

टक्कर के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग भागे दौड़े घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल पर पहुंचे लोग पुलिस को सूचना देने के साथ ही बस में फंसे यात्रियों को बस से बाहर निकालने में जुट गए। बस में बैठे दर्जन भर से यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

पुलिस के पहुंचने के बाद सभी यात्रियों को 108 एंबुलेंस से बरदह पीएचसी पर पहुंचाया गया। पीएचसी पर उपचार के दौरान चिकित्सकों ने 46 वर्ष से जितेंद्र यादव नामक यात्री को मृत घोषित कर दिया। इसके अलावा करीब 14 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल थे, जिनका प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया।

बताया जा रहा है कि दुर्घटना में घायल कुछ यात्रियों का जौनपुर और कुछ यात्रियों का आजमगढ़ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार चल रहा है। वहीं मृतक जितेंद्र यादव कंधरापुर थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाला बताया जा रहा है। मृतक के परिजनों को भी पुलिस ने सूचना दे दिया है।

इस बारे में आजमगढ़ पुलिस द्वारा बताया गया है कि दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। सभी घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है, अस्पताल में घायलों का उपचार चल रहा है। यह भी बताया गया कि मामले में बरदह थाने की पुलिस द्वारा जांच पड़ताल करते हुए आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+