अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के भतीजे को UP SOG ने मुंबई से दबोचा, योगी का 'NO Mafiya' एक्शन जारी
डॉन अबू सलेम के भतीजे आरिफ को SOG टीम मुंबई से गिरफ्तार कर आजमगढ़ ला रही है। उसके खिलाफ फर्जीवाड़ा कर जमीन कब्जा करने व रंगदारी मांगने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है।

यूपी पुलिस का माफियाओं और अंडरवर्ल्ड की कमर तोड़ने का सिलसिला बरक़रार है। ताजा जानकारी के अनुसार एसओजी टीम द्वारा अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के सगे भतीजे 'आरिफ' को मुंबई से गिरफ्तार कर आजमगढ़ लाया जा रहा है। गुरुवार को आजमगढ़ में उसके खिलाफ फर्जीवाड़ा कर जमीन कब्जा करने व रंगदारी मांगने की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया है। एसओजी टीम अबू सलेम के भतीजे को लेकर मुम्बई से आजमगढ़ के लिए रवाना हो चुकी है।
डॉन के भतीजे के खिलाफ कब्ज़ा और रंगदारी का मुकदमा
बता दें कि आजमगढ़ के चकला पहाड़पुर निवासिनी शबाना परवीन के मुताबिक उनके पति स्व. आदिल शेख इस्टर्न डिस्टीब्यूटर के मालिक रहे है। उनके निधन के बाद से वह ही उनका सारा कारोबार व परिवार देख रही है। उन्होंने पुलिस तहरीर में बताया है कि पति ने निधन के पूर्व अपने भाई जैद अहमद, मां शाहिदा खातून व पिता स्व. नसीम अहमद के नाम से कई जगहों पर प्रापर्टी खरीदी थी। जिस पर अब मेरी ननद हेमा व उसके पति सलमान की नजर है। पति के भाई जैद बीमार है, जिनका मुम्बई से इलाज कराया जा रहा है।
Recommended Video

परिवार की संपत्ति पर नजर
शबाना परवीन का आरोप है कि उनकी ननद व उसके पति किसी भी तरह उसकी व उसके परिवार की संपत्ति पर कब्जा करना चाहते है। एक बार तो वे पति के भाई जैद व मां शाहिदा को बरगला कर वसीयत भी करा चुके है। जिसे बाद में दोनों ने रद्द कर दिया। इसके बाद से अब वे अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम के भतीजे मो. आरिफ के माध्यम से मेरी व परिवार की संपत्ति पर नजर रखे है।
पीड़ित से मांगी जा रही रंगदारी
डॉन के भतीजे आरिफ पर आरोप है कि उसके द्वारा शबाना परवीन से रंगदारी मांगी जा रही है। साथ ही फर्जी कागजातों के आधार पर उसकी व परिवार की संपत्ति पर कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। शबाना की तहरीर पर शहर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। वहीं एसओजी टीम ने अबू सलेम के भतीजे मो. आरिफ को मुम्बई में गिरफ्तार कर लिया है। जिसे एसओजी टीम आजमगढ़ के लिए लेकर निकल चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications