UP News: चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति की बेरहमी से हत्या, दर्दनाक मंजर देख सहम गए लोग, जांच में जुटी पुलिस

UP Azagmarh News: उत्तर प्रदेश के आज़मगढ़ जिले में घर के बाहर चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग दंपत्ति की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सुबह जागने पर लोगों को इसकी जानकारी हुई तो पुलिस को सूचना दी गयी।

UP Azagmarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में रविवार की रात्रि में अपने घर के बाहर चारपाई पर सो रहे बुजुर्ग दंपति की अज्ञात बदमाशों द्वारा बेरहमी पूर्वक हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद हत्यारे आसानी से वहां से फरार हो गए।

सुबह में उठने के बाद पड़ोसी जब टहलने निकले तो दर्दनाक मंजर देखकर उनकी रूह कांप उठी। धारदार हथियार से बुजुर्ग दंपति के हाथ पैर पर वार कर हत्या की गई थी। वहीं महिला के दोनों हाथ के पंजे को काटकर अलग कर दिया गया था। चारपाई और आसपास खून ही खून फैला था।

the-elderly-couple-sleeping-on-the-cot-in-ups-azamgarh-met-in-this-condition-in-the-morning

स्थानीय लोगों ने फोन करके दंपति के परिजनों और पुलिस को सूचना दिया। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल की। फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वायड यूनिट भी पहुंची। बाढ़ में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ भी घटनास्थल पर पहुंच कर पूछताछ किए।

संपत्ति विवाद में हत्या की आशंका: दरअसल सिधारी निवासी 75 वर्षीय विश्वनाथ सोनकर अपनी पत्नी शनिचरी देवी के साथ निजामाबाद थाना क्षेत्र के परसहा गांव में मकान बनवा कर 12 वर्षों से रह रहे थे। दंपति के तीन बेटे हैं, जो सिधारी गांव में ही रहते हैं।

घटना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस को बुजुर्ग दम्पत्ति की लाश को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई कर रही है। प्रथम दृष्टया ऐसा बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद के चलते ही बुजुर्ग दंपती की हत्या की गई है। हालांकि अभी यह पूरी तरह से स्पष्ट नहीं है।

वहीं घटनास्थल पर पहुंचे आजमगढ़ एसपी अनुराग आर्य द्वारा बताया गया कि परसहा में केवल बुजुर्ग दंपति ही रहते थे जबकि उनके तीनों बेटे सिधारी में रहते हैं। पुलिस द्वारा हर एंगल पर जांच पड़ताल की जा रही है। घर में रखे गए सामान उसी तरह से पड़े हैं, ऐसे में हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है और दोषियों के बारे में भी जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि हत्यारा कोई भी हो, वह जल्द ही पकड़ा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+