Azamgarh News: प्रेमी से छुप-छुप कर बातें करती थी बहन, भाई ने उठाया खौफनाक कदम, पिता ने दर्ज कराया केस
Azamgarh में एक लड़की अपने प्रेमी से छुप छुप कर बात करती थी। जब इस बात का पता उसके भाई को चला तो उसने अपनी बहन को कई बार समझाया लेकिन वह नहीं मानी। ऐसे में गुस्से में भाई ने कुल्हाड़ी से बहन का गला काटकर हत्या कर दी।

उत्तर प्रदेश के Azamgarh जनपद से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। आजमगढ़ में एक युवती अपने प्रेमी से चोरी-छुपे मोबाइल पर बात करती थी। युवती के भाई को जब इसकी जानकारी मिली तो बहुत से मना किया। कई बार मना करने के बाद भी वह नहीं मानी। ऐसे में शनिवार की रात्रि में भाई ने कुल्हाड़ी से वार कर बहन की हत्या कर दी।
बहन की हत्या करने के बाद भाई फरार हो गया। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक आके लाश को कब्जे में ले ली। पिता की तहरीर पर आरोपी भाई के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
दरअसल, यह पूरा मामला आजमगढ़ जनपद के रौनापार थाना अंतर्गत रामनगर कुकरौछी गांव का है। गांव में रामकुंवर यादव का परिवार रहता है। बताया जा रहा है कि रामकुंवर की 22 वर्षीय बेटी सिद्धू उर्फ आलू अपने प्रेमी से चोरी छुपे मोबाइल पर बात करती थी।
यह बात सिद्धू के भाई प्रमोद यादव को जब पता चली तो वह नाराजगी जाहिर किया। प्रमोद यादव द्वारा अपनी बहन को कई बार मना किया गया लेकिन वह नहीं मानी। शनिवार की रात्रि में भी वह अपने गांव के रहने वाले प्रेमी से बात कर रही थी।
इसी बीच उसका भाई प्रमोद घर पर पहुंच गया और प्रमोद ने सिद्धू से पूछा कि किससे बात कर रही हो। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद होने लगा। विवाद के बाद नाराज प्रमोद घर में रखी कुल्हाड़ी उठाया और सिद्धू के ऊपर वार कर दिया।
कुल्हाड़ी से वार करने के चलते से सिद्धू की गर्दन कट गई और चेहरे पर भी कई जगह चोट आई। सिद्धू जब जमीन पर गिर गई तो प्रमोद वहां से फरार हो गया। रामकुंवर के परिवार वालों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और लाश को कब्जे में ले ली।
हत्या करने के बाद भाई पहुंचा थाने में: बताया जा रहा है कि बहन की हत्या करने के बाद फरार प्रमोद यादव को पुलिस तलाश करते उससे पहले ही वह थाने में पहुंचा और आत्मसमर्पण कर दिया। प्रमोद ने पुलिस को बताया कि वह कई बार अपनी बहन को मना किया था लेकिन वह उसकी बात नहीं मानती थी। ऐसे में उसने बहन की हत्या कर दी।
फिलहाल इस बारे में अपर पुलिस अधीक्षक संजय कुमार द्वारा मीडिया को बताया गया कि आरोपी भाई प्रमोद यादव गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने यह भी कहा कि उसके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा बताया जा रहा है।












Click it and Unblock the Notifications