Azamgarh में व्यापारी की हत्या करने वाला मुठभेड़ में गिरफ्तार, अस्पताल में भर्ती, घर पर भी चला बुलडोजर
उत्तर प्रदेश के Azamgarh जनपद में व्यापारी की गोली मारकर हत्या करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। एक दिन पहले अभियुक्त द्वारा आजमगढ़ के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के लालमऊ वन के पास व्यापारी की गोली मारकर हत्या की गई थी।
हत्या के आरोपी के घर शनिवार को आजमगढ़ पुलिस द्वारा बुलडोजर भी चलाया गया था। अधिकारियों द्वारा बताया गया की जांच पड़ताल में पता चला कि आरोपियों ने ग्राम सभा की जमीन पर कब्जा किया था जिसे पुलिस और राजस्व विभाग की टीम की मौजूदगी में दोस्त कर दिया गया।

दरअसल, पिंटू जायसवाल नामक व्यापारी गाजीपुर से वसूली करके लालगंज वापस लौट रहा था, इसी दौरान उसकी गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के बाद घटनास्थल पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा हत्यारोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की गई थी।
इस मामले में पुलिस द्वारा जांच पड़ताल शुरू की गई तो पता चला की घटना को योगेश यादव और रामकिशन यादव द्वारा अंजाम दिया गया है। बताया गया कि व्यापारी पिंटू जायसवाल का रामकिशन यादव और योगेश यादव से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इसी के चलते दोनों ने उसकी हत्या की है।
पुलिस द्वारा दोनों की तलाश की जा रही थी। शनिवार रात में मुठभेड़ के दौरान रामकिशन यादव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। रामकिशन यादव के पैर में गोली लगी है जिसके चलते उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आजमगढ़ एसपी सिटी शैलेंद्र लाल द्वारा बताया गया कि घटना में शामिल दूसरा अभियुक्त अभी फरार है उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications