ट्रिपल मर्डर से दहला Azamgarh, एक ही परिवार के तीन लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या
आजमगढ़ में कुल्हाड़ी से काटकर मां बाप और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है घटनास्थल पर पुलिस अधिकारी पहुंचे हैं जांच पड़ताल जारी है।

उत्तर प्रदेश के Azamgarh जनपद से दर्दनाक मामला सामने आया है। आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना अंतर्गत एक गांव में कमरे में सो रहे मां बाप और बेटी की कुल्हाड़ी से काटकर बेरहमी से हत्या कर दी गई।
रविवार की सुबह में पड़ोस के लोगों द्वारा इसकी जानकारी जब पुलिस को दी गई तो स्थानीय पुलिस के साथ ही पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य घटनास्थल पर पहुंचे और थोड़ी देर में ही आईजी भी घटनास्थल पर पहुंचे।
घटनास्थल पर भारी संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है तथा डाग स्क्वायड की टीम जांच पड़ताल में जुटी हुई है। कहा जा रहा है कि तीनों की हत्या उनके घर के सदस्य ने ही की है। क्योंकि घटना के बाद से ही वह फरार है।
जानकारी अनुसार आजमगढ़ जनपद के कप्तानगंज थाना अंतर्गत धनधारी गांव में भानु प्रताप सिंह का मकान है। बताया जा रहा है कि रविवार को सुबह उठने के बाद देखा गया कि भानु व उनकी पत्नी सुनीता देवी और बेटी राशि की गला काटकर हत्या कर दी गई है।
कुल्हाड़ी से काट कर नाश्ता किए जाने की सूचना स्थानीय लोगों ने तत्काल कप्तानगंज थाने पर दिया। सूचना मिलने के बाद कप्तानगंज थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची इसके अलावा आजमगढ़ मंडल के आईजी अखिलेश कुमार, एसपी अनुराग आर्य भी पहुंचे।
घटना की गंभीरता और मौके पर जुट रही भीड़ को ध्यान में रखते हुए कई अन्य थानों की फोर्स भी घटनास्थल पर बुलाई गई इसके अलावा फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड टीम भी घटनास्थल पर पहुंची। फॉरेंसिक टीम और डाग स्क्वायड द्वारा घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
वहीं आसपास के लोगों का कहना है कि मृतक भानु प्रताप सिंह का बेटा 20 वर्षीय राजन सिंह घर से फरार है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि राजन सिंह द्वारा ही घटना को अंजाम दिया गया होगा। राजन ने ऐसा कदम क्यों उठाया अभी यह स्पष्ट नहीं हो पा रहा है।
हालांकि पड़ोस के लोगों का कहना है कि पिछले दिनों गांव में ही राजन सिंह एक व्यक्ति के यहां से गेहूं चोरी कर लिया था। गेहूं चोरी करने के बाद राजन पकड़ा गया था और उसके माता-पिता उसे जमकर फटकार लगाए थे। आशंका जताई जा रही है किसी से नाराज होकर उसने हत्या की होगी।
इस बारे में पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य द्वारा मीडिया को बताया गया कि 20 वर्षीय युवक द्वारा अपने माता पिता और बहन की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या की गई है। हत्या करने वाले युवक की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की गई हैं।
जल्द ही युवक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह गिरफ्तार किए जाने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि उसने इस घटना को अंजाम दिया है। यह भी बता दें कि घटनास्थल पर काफी संख्या में भीड़ एकत्र है और घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चा चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications