UP News: मां रोकती रही, चिल्लाती रही, लेकिन बेटे का दिल नहीं पिघला, शराब के पैसों के लिए पिता को मार डाला
UP Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में एक शराबी बेटे ने शराब के लिए पैसे न देने पर अपने पिता को ही मार डाला। इस दौरान उसकी मां उसे रोकती रही और चीखती चिल्लाती रही लेकिन बेटे का कलेजा नहीं पसीजा और अपने पिता को मारने के बाद ही वह शांत हुआ।
महिला द्वारा शोर मचाने के बाद पड़ोसी भी वहां पहुंच गए लेकिन तब तक शराबी बेटे ने अपने पिता को मार डाला था। मंगलवार को सायं काल घटित हुई इस घटना की पूरे गांव में चर्चा है। हर कोई पुत्र की इस हरकत पर हैरानी प्रकट कर रहा है। वहीं परिजनों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस बेटे को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी हुई है।

दीवार में सर लड़ा कर मांगता रहा रुपए
दरअसल, यह पूरी घटना आजमगढ़ जनपद के नगर कोतवाली अंतर्गत हाफिजपुर गांव की है। बताया जा रहा है कि गांव में 65 वर्षीय अमरजीत प्रजापति अपने परिवार के साथ रहते थे। उनका छोटा बेटा विशाल प्रजापति शराब पीने का आदी है। मंगलवार को सायंकाल वह अपने पिता के पास पहुंचा।
पिता के पास पहुंचने के बाद उसने शराब पीने के लिए अपने पिता अमरजीत से रुपए मांगे। पिता अमरजीत द्वारा रुपए न होने की बात कही गई। उसके बाद बेटा उन्हें गाली गलौज देने लगा। पिता द्वारा मना करने पर वह उन्हें मारने पीटने लगा। वाकया देखकर अमरजीत की पत्नी दुर्गावती देवी वहां पहुंचीं।
अमरावती देवी अपने बेटे को समझाने लगी तो वह नहीं माना। शराब पीने के लिए रुपए न मिलने से नाराज विशाल प्रजापति अपने पिता का गला दबाए रहा। गला दबाने के बाद वह अपने पिता को उठा लिया और उनकी गर्दन पकड़ कर दीवार में सर टकराता रहा तथा शराब के लिए रुपए मांगता रहता।
दुर्गावती देवी यह सब देख कर जोर जोर से आवाजा लगाते हुए पड़ोसियों को बुलाईं। पड़ोसी वहां पहुंचते उससे पहले ही अमरजीत प्रजापति की मौत हो चुकी थी। वहीं एक तरफ जहां पिता की मौत हो गई थी वहीं दूसरी तरफ हत्यारा बेटा बरामदे में बैठकर भोजन कर रहा था। फिलहाल इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है। पुलिस द्वारा आरोपी बेटी को पकड़ कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications