आजमगढ़: प्रेमिका के घर के सामने तालाब में मिला प्रेमी का शव, बंधे थे ईंट-पत्थर

आजमगढ़। यूपी के आजमगढ़ में प्रेमिका से मिलने की चाह में एक प्रेमी को अपनी जान गंवानी पड़ी। प्रेमी का शव प्रेमिका के घर के ठीक सामने स्थित पोखरे में दो दिनों की तलाश के बाद ग्रामीणों ने बरामद कर लिया। इस मामले में परिजनों ने पुलिस पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। साथ ही प्रेमिका के परिवार के तीन सदस्यों को नामजद आरोपी बनाया है। पुलिस आरोपित पूर्व ग्राम प्रधान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

man dead body found in pond near girlfriend house

कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कांधूपट्टी गांव के विनोद राजभर ने आरोप लगाया कि उसका छोटा भाई मनोज 31 दिसंबर को घर से मुंबई जाने के लिए निकला। उसके साथ धनियाकुंडी का दिनेश यादव, असरफपुर का शम्भू व भानू यादव को भी मुंबई जाना था। ट्रेन छूट जाने पर सभी वापस घर लौट आए, लेकिन मनोज घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने गुमशुदगी की तहरीर कप्तानगंज थाना में दी थी। परिजनों को मिली एक सूचना के आधार पर आठ दिनों बाद तहबरपुर थाना क्षेत्र के धनियाकुड़ी गांव के पोखरी में शव की तलाश की, लेकिन पहले दिन कुछ हाथ नहीं लगा।

ग्रामीण शव खोजते रहे और पुलिस तमाशा देखती रही। दूसरे दिन फिर से ग्रामीणों ने शव की तलाश शुरू की, जिसके बाद शव बरामद हो गया। परिजनों की मानें तो शव में ईंट-पत्थर बांधकर पोखरे में फेंका गया था। इस मामले में परिजनों ने पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। एसपी ने बताया कि युवक का शव पोखरे से बरामद कर लिया गया है। पूरा मामला प्रेम प्रपंच का है। परिजनों के तहरीर के आधार पर पूर्व प्रधान सहित तीन लोगों को हिरासत में लिया गया, जिनसे पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+