आजमगढ़: रांग नंबर डायल करने के बाद युवक को युवती से करनी पड़ी शादी, जाने क्या है पूरा मामला
आजमगढ़ में मोबाइल से गलत नंबर डायल हो जाने के बाद आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के रहने वाले एक युवक और युवती एक दूसरे से प्रेम करने लगे। शादी का वादा करके युवक कई बार युवती से मुलाकात किया और बाद में शादी से इंक
आजमगढ़, 22 अगस्त: मोबाइल से गलत नंबर डायल हो जाने के बाद आजमगढ़ जिले के बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के रहने वाले एक युवक और युवती एक दूसरे से प्रेम करने लगे। यह मामला काफी दिनों तक चला और इस दौरान दोनों ने एक दूसरे से मुलाकात भी किया। इधर पिछले कुछ दिनों से प्रेमी अपनी प्रेमिका से पीछा छुड़ाने लगा। ऐसे में गुस्साए प्रेमिका पुलिस के पास पहुंच गई और शिकायत कर दी। शिकायत के बाद पुलिस जब दोनों युवक को थाने लाई तो वह शादी के लिए राजी हो गया।

लड़के ने ही डायल किया था रांग नंबर
बूढ़नपुर तहसील के तमरुआ गांव का रहने वाला 20 वर्षीय चंदन निषाद पुत्र रामकिशन निषाद साल भर पहले अपने मोबाइल से किसी को फोन कर रहा था। उसका फोन कौड़िया बाजार की रहने वाली 18 वर्षीय रंजना को लग गया। पहली बार बात के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ने लगी। उसके बाद बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ और धीरे-धीरे दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे।

मिलने के बाद चंदन ने दिया शादी का भरोसा
बातचीत काफी दिनों तक इसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलने की इच्छा जताए। उसके बाद दोनों एक दूसरे से मुलाकात किए, इस दौरान चंदन ने युवती से शादी करने का भरोसा दिया। उसके बाद दोनों के बीच मुलाकातों का सिलसिला शुरू हो गया। फोन से बात करने के बाद दोनों एक दूसरे से मिलने के लिए पहुंच जाते और इस दौरान लोगों ने काफी सैर सपाटा भी किया।

प्रेमी ने फोन उठाना कर दिया बंद
करीब साल भर तक दोनों एक दूसरे से मिलते रहे और साथ में घूमते टहलते भी रहे। इधर काफी समय बीत जाने के बाद चंदन ने रंजना का फोन उठाना बंद कर दिया। रंजना कई दिनों तक चंदन से बात करने का प्रयास की तो चंदन उससे बात नहीं किया। प्रेमिका ने बताया कि एक दो बार चंदन ने फोन उठाया तो व्यस्त होने का बहाना बनाकर फोन काट दिया।

गुस्सा होने पर पहुंची पुलिस के पास
रंजना ने बताया कि जब चंदन फोन उठाना बंद कर दिया तो उसे काफी गुस्सा आया और वह कप्तानगंज थाने पहुंचकर पुलिस से शिकायत की। शिकायत के बाद पुलिस ने प्रेमी और उसके परिजनों को थाने बुलाया। थाने पहुंचने के बाद युवक और उसके परिजन शादी करने से इनकार करने लगे। पुलिस द्वारा कहा गया कि युवती ने शिकायत किया है मुकदमा दर्ज हो जाने पर जेल भेज दिया जाएगा। यह सुनने के बाद देर तक पंचायत चली और प्रेमी व उसके परिजन शादी के लिए राजी हो गए।

थाने से ही चली गई ससुराल
थाने के समीप स्थित शादी खाकी बाबा मंदिर में चंदन ने रंजना की मांग में सिंदूर भर कर उसे अपनी पत्नी के रुप में स्वीकार किया। उसके बाद दोनों ने एकदूसरे को माला पहनाया। शादी की रस्म अदायगी के बाद दोनों के परिजनों ने उनको आशीर्वाद भी दिया। उसके बाद थाने से ही रंजना की विदाई हुई और वह तमरुआ गांव में अपने ससुराल चली गई।












Click it and Unblock the Notifications