Lok Sabha Election 2024: धर्मेंद्र यादव के कार्यक्रम में आपस में भिड़े सपा नेता, जमकर मारपीट- Video Viral

Lok Sabha Election 2024: आजमगढ़ से समाजवादी प्रत्याशी धर्मेंद्र यादव के कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के नेता आपस में ही भिड़ गए। सपा नेताओं के बीच मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। बताया जा रहा है कि शनिवार को धर्मेंद्र यादव धौरहरा पट्टी में प्रचार करने के लिए पहुंचे थे।

इसी दौरान धर्मेंद्र यादव के मंच पर चढ़ने को लेकर समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं में विवाद हो गया। पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मंच पर चढ़ना चाहते थे लेकिन कुछ लोगों ने उन्हें रोक दिया इसी बात को लेकर भिड़ंत हो गई।

lok-sabha-sp-leaders-clash-with-each-other-in-front-of-dharmendra-yadav-video-viral

देखते ही देखते समाजवादी पार्टी के दो खेमे में बंटे लोगों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। जिस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं में मारपीट हो रही थी इस दौरान धर्मेंद्र यादव भी वहीं पर मौजूद थे। मारपीट के दौरान वहां पर मौजूद किसी शख्स ने इसका वीडियो बना लिया।

वीडियो बनाने के बाद उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। फिलहाल इस बारे में धर्मेंद्र यादव या फिर किसी अन्य सपा नेता का कोई बयान अभी तक सामने नहीं आया है। लेकिन वीडियो को वायरल कर अन्य पार्टियों के लोग सवाल उठा रहे हैं।

दरअसल, समाजवादी पार्टी से प्रत्याशी बनाए जाने के बाद धर्मेंद्र यादव आजमगढ़ में पहुंचे हैं। आजमगढ़ के अलग-अलग क्षेत्र में धर्मेंद्र यादव लगातार चुनाव प्रचार कर रहे हैं और समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनावी रणनीति तैयार कर रहे हैं।

देखें Video

कहा यह अभी जा रहा है कि धर्मेंद्र यादव के सामने समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपनी उपस्थिति दर्ज करना चाहते हैं। ऐसे में लोग उनके अगल-बगल रहने की फिराक में ही रहते हैं। इसी बात को लेकर शनिवार को सपा नेताओं के बीच मारपीट हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+