पत्नी ने संबंध बनाने से मना किया तो पति ने पार की हैवानियत की सारी हदें, सुबह हर कोई चौंक गया

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में हुई महिला की हत्या के मामले का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। महिला की हत्या किसी और ने नहीं बल्कि उसके पति ने ही की थी। इसके बाद शव को फांसी के फंदे से लटकाकर आत्महत्या का रूप दे दिया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हकीकत सामने आने के बाद पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उसने सब सच उगल दिया।

Recommended Video

    पत्नी ने संबंध बनाने से मना किया तो पति ने पार की हैवानियत की सारी हदें, सुबह हर कोई चौंक गया
    फांसी के फंदे से लटकता मिला था महिला का शव

    फांसी के फंदे से लटकता मिला था महिला का शव

    आजमगढ़ जिले के मेहनाजपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में दो दिन पहले संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला की मौत हो गई थी। महिला का शव घर में फांसी के फंदे से लटकता मिला था। परिजन मामले को आत्महत्या का रूप देने की कोशिश में जुटे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट आने के बाद हकीकत सामने आई और पुलिस ने महिला के पति अरविंद को हिरासत में लिया। पुलिस ने आरोपी पति अरविंद कुमार से जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने सच कबूल कर लिया।

    पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो...

    पत्नी से शारीरिक संबंध बनाने से किया इनकार तो...

    अरविंद ने पुलिस को बताया कि वह उसकी पत्नी उससे अक्सर संबंध बनाने से मना कर देती थी। दो दिन पहले भी उसने अपनी पत्नी से शारीरिक संबंध बनाना चाहा, लेकिन उसने इनकार कर दिया। पत्नी के साफ इनकार के बाद अरविंद आगबबूला हो गया। उसने गुस्से में पत्नी का गला दबा दिया और जब उसकी जान निलकने तक नहीं छोड़ा। इसके बाद पुलिस और लोगों को गुमराह करने के लिए पत्नी के शव को फंदे पर लटका कर आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की, लेकिन पकड़ा गया।

    पत्नी के अवैध संबंधों का भी था शक

    पत्नी के अवैध संबंधों का भी था शक

    एसपी त्रिवेणी सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि अरविंद को शक था कि उसकी पत्नी का किसी के साथ अवैध संबंध है, जिससे वह अपने पति से संबंध नहीं बनाना चाहती थी और जब अरविंद उससे संबंध बनाने का प्रयास किया तो उसने इनकार दिया। पत्नी के इनकार के बाद आक्रोशित अरविंद ने अपने पत्नी की हत्या कर दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+