Azamgarh: प्रेमिका ही निकली कातिल, मिला पहले प्रेमी का साथ तो दूसरे को फावड़े से काट-काट कर मार डाली

आजमगढ़ में अपने पहले प्रेमी के साथ मिलकर प्रेमिका ने ही अपने दूसरे प्रेमी की हत्‍या की थी। इस मामले में पुलिस हत्‍यारोपी प्रेमिका और उसके प्रेमी को गिरफ्तार करते हुए चौंकाने वाला खुलासा किया है।

Azamgarh Love Affair

Azamgarh जिले में एक प्रेमिका अपने पहले प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी की हत्या कर दी। हत्या करने के बाद उसके शव को नदी के किनारे गड्ढा खोदकर दफना दी। इस मामले में पुलिस ने प्रेमिका और उसके पहले प्रेमी को गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया है। पुलिस के अनुसार दूसरा प्रेमी प्रेमिका से शादी करने का वादा किया था, लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया। उसके बाद नाराज प्रेमिका अपने पहले प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी की जान ले ली।

नदी के किनारे गड्ढे में मिला था शव

नदी के किनारे गड्ढे में मिला था शव

आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के मैदापुर गांव में स्थित एक नदी के समीप गड्ढे में मिट्टी से दबा हुआ एक युवक का शव मिला था। गांव में पशुओं को चराने के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने शव देखकर पुलिस को सूचना दी थी। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस जब शव को गड्ढे से बाहर निकलवाई तो उसकी पहचान बिलरियागंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले राम के रूप में की गई। पहचान हो जाने के बाद मृतक के परिजनों द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच पड़ताल शुरू की। इस मामले में मृतक के मोबाइल और अन्य लोगों से पूछताछ के आधार पर पुलिस को राम की प्रेमिका के ऊपर ही शक हुआ, ऐसे में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

रुबीना और रविंद्र ने मिलकर राम को मार डाला

रुबीना और रविंद्र ने मिलकर राम को मार डाला

इस मामले में जब पुलिस ने रुबीना से कड़ाई से पूछताछ किया तो पता चला कि रुबीना किसी दूसरे लड़के से प्यार करती है। यह भी बात सामने आई कि राम उसका दूसरा प्रेमी था और इसके पहले रुबीना रविन्द्र से प्यार करती थी। किसी बात को लेकर रविंद्र और रुबीना में दूरी हो गई थी, इसी बीच राम से प्यार करने लगी। राम अपने बड़े भाई प्रदीप की ससुराल में ही रहता था। ऐसे में रुबीना और राम के बीच नजदीकियां बढ़ती गई। पुलिस की पूछताछ में रुबीना ने बताया कि राम ने उसे शादी का आश्वासन दिया था, लेकिन अब वह शादी करने से मुकर रहा था। कई बार रुबीना उससे शादी के बारे में बात की और उसे मनाने का प्रयास की लेकिन वह शादी करने के लिए तैयार नहीं हुआ। इसी बीच पहले प्रेमी रविंद्र से भी रुबीना की बातचीत होने लगी। बातचीत शुरू होने के बाद रविंद्र के साथ मिलकर रुबीना ने राम को मारने की योजना बनाई।

फावड़े से मार कर प्रेमी को मार दिया

पुलिस की पूछताछ में रुबीना ने बताया कि योजना के अनुसार राम को रुबीना ने मिलने के लिए बुलाया और वहां पर पहले से ही उसका पहला प्रेमी रविंद्र भी मौजूद था। बताया जा रहा है कि इस दौरान शादी को लेकर बात की गई तो राम पुनः शादी से इनकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर रुबीना ने उसके ऊपर फावड़े से हमला कर दिया। एक के बाद एक फावड़े से कई बार वार करने से मौके पर ही राम की मौत हो गई। उसके बाद रुबीना और रविंद्र मिलकर राम के शव को नदी के किनारे ले गए। वहां पर लोगों ने पहले राम के चेहरे को जलाया, लेकिन चेहरा पूरी तरह से जल नहीं सका। उसके बाद दोनों ने गड्ढा खोदकर वहीं पर शव दफन कर दिया। मंगलवार को आजमगढ़ के एसपी रूरल राहुल रुसिया द्वारा इस घटना का खुलासा किया गया। खुलासा के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

Recommended Video

    आजमगढ़ : महंगा हुआ यूपी रोडवेज की बसों का सफर, इतना देना होगा किराया

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+