UP: पहले FB पर दोस्ती, फिर शादी के बाद हत्या, महीनों तक कातिल को ढूंढती रही पुलिस, फिर एक कॉल से खुला राज

UP News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की रहने वाली एक युवती को कर्नाटक के युवक ने प्रेम जाल में फंसाया उसके बाद शादी की और फिर उसकी हत्या कर दिया। इस मामले में हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए घटना का खुलासा किया है।

UP Azamgarh News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ की रहने वाली एक युवती की मुलाकात फेसबुक के माध्यम से कर्नाटक के रहने वाले एक युवक से हुई। दोनों की सोशल मीडिया पर दोस्ती हुई उसके बाद चैटिंग शुरू हो गई। बात बड़ी तो दोनों एक दूसरे से प्यार करने लगे उसके बाद युवती अपना घर छोड़कर फरार हो गई।

कर्नाटक पहुंचने के बाद उसने अपने प्रेमी के साथ शादी कर ली। शादी करने के बाद प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसकी लाश को नदी में फेंक दिया। मामले में गायब हुई थी कि परिजनों द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था। फिलहाल इस घटना का खुलासा करने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।

First friendship on FB, then life lost after marriage in Azamgarh district of UP

दरअसल, आजमगढ़ जनपद के बरदह थाने के एक गांव की रहने वाली युवती की मुलाकात फेसबुक के माध्यम से कर्नाटक के रहने वाले निखिल धोंडीवा से हुई। बताया जा रहा है कि निखिल ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया और फिर उसको कर्नाटक में मिलने के लिए बुला लिया।

इधर युवती के गायब होने के बाद उसके घर वाले काफी परेशान हो गए। काफी खोजबीन करने के बाद जब युवती के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली तो उसके परिजनों ने बरदह थाने में मुकदमा दर्ज कराया। मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस जांच पड़ताल शुरू की।

काफी समय गुजर जाने के बाद भी पुलिस के हाथ खाली रहे। इसी बीच पता चला कि युवती ने एक नंबर से अपने घरवालों को फोन किया और कहा कि उसकी खोज भी ना की जाए वह जहां है खुश है। नंबर से फोन करने के बाद युवती ने फोन काट दिया।

विवेचना के दौरान पुलिस के हाथ जब मोबाइल नंबर लगा तो पुलिस उस मोबाइल नंबर को ट्रेस करना प्रारंभ कर दी। जांच पड़ताल में पता चला कि मोबाइल कर्नाटक का है। उसके बाद पुलिस मोबाइल इस्तेमाल करने वाले व्यक्ति को पकड़ने के प्रयास में जुट गई।

पुलिस की जांच पड़ताल में पता चला कि निखिल टूरिस्ट बस पर कंडक्टर का काम करता था। बस से वह कभी वाराणसी तो कभी मुंबई और कभी कर्नाटक आता जाता रहता था। जानकारी होने के बाद पुलिस उसे गिरफ्तार करने की कोशिश में जुटी थी इसी बीच उसे वाराणसी के सारनाथ म्यूजियम के पास से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उससे जब युवती के बारे में पूछताछ की तो पहले वह बरगलाता रहा लेकिन बाद में उसने जब सच्चाई बताई तो सुनने वाले भी हैरान रह गए। उसने पुलिस को बताया कि शादी के बाद युवती गहने बनवाने के लिए उस पर दबाव बनाने लगी थी। इसी बात से युवती और उसके बीच अनबन हुई। उसके बाद वह उसे अपने रास्ते से हटाने का प्रयास करने लगा। 12 मई को वह उसे घुमाने के लिए नदी के किनारे लेकर पहुंचा और नदी के पुल पर से उसे धक्का दे दिया।

धक्का देने के बाद जब युवती नदी में गिर गई तो वह वहां से फरार हो गया। क्योंकि कर्नाटक में युवती को पहचानने वाला कोई नहीं था ऐसे में उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। निखिल भी पुलिस की पकड़ से बाहर था लेकिन एक फोन कॉल के जरिए आजमगढ़ पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उसके बाद कर्नाटक की नदी में मिली लाश के बारे में वहां की पुलिस से पूछताछ किया गया तो पुलिस द्वारा बताया गया कि एक युवती की लावारिस लाश मिली थी। इस मामले में आरोपी प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+