Azamgarh: चचेरे भाई ने पत्नी और बेटी की फोटो की वायरल, पूछने पर डंडे से पीट-पीट कर मार डाला
Azamgarh: पत्नी और बेटी की फोटो को सोशल मीडिया पर वायरल करने के बारे में पति द्वारा जब पड़ोस के चचेरे भाई से पूछताछ की गई तो वह मारपीट पर उतारू हो गया। इस दौरान अपने घर के लोगों के साथ मिलकर उसने पूछने वाले व्यक्ति को मा

उत्तर प्रदेश के Azamgarh जनपद में सोशल मीडिया पर एक महिला और उसकी बेटी की फोटो वायरल करने के बाद पूछताछ करने पर आरोपी युवक ने महिला के पति को पीट पीट कर मार डाला। इस मामले में आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस द्वारा उनके खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। वहीं इस घटना से मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस का कहना है कि पहले भी दोनों परिवारों के बीच हल्की-फुल्की मारपीट होती रहती थी।
दरअसल, आजमगढ़ जनपद के बरदह थाना अंतर्गत जगदीशपुर सोहौली गांव रामनयन पुत्र सुखराज चौहान (45) को पता चला कि उनकी पत्नी और बेटी की फोटो उनके पड़ोस के चचेरे भाई द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है।
फोटो सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने की जानकारी मिलने के बाद राम नयन रविवार को अमरजीत के घर फोटो वायरल करने के बारे में पूछताछ करने पहुंचे। कहा जा रहा है कि इसी दौरान वहां मौजूद अमरजीत और राम नयन के बीच कहासुनी होने लगी।
कहासुनी होने पर अमरजीत के अलावा अमरजीत के परिवार के उमेश, सुभावती, निशा, पूजा आदि लोग भी वहां पहुंच गए। उन लोगों ने रामनयन के साथ मारपीट की। इस दौरान मारपीट करने वालों ने शटरिंग करने वाले पटरे से वार कर दिया।
वार करने के बाद रामनयन वहीं पर लहूलुहान होकर गिर गया। सूचना मिलने के बाद रामनयन के घरवाले वहां पहुंचे और उसे लेकर अस्पताल में गए। अस्पताल पहुंचने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलने के बाद मृतक के परिवार में मातम पसर गया।
वहीं सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को कब्जे में ले ली तथा आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि मृतक राम नयन को तीन बेटे और दो बेटियां हैं, उनका बड़ा बेटा दुबई में रहकर एक कंपनी में काम करता है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications