शर्मनाक! Azamgarh में कलयुगी पिता ने नाबालिग बेटी संग किया दुष्कर्म, मां भी उसी कमरे में रही मौजूद

Azamgarh जिले के रौनापार थाना अंतर्गत एक गांव में रहने वाले पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ जबरन दुष्कर्म किया, दुष्कर्म के आरोपी पिता को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

Azamgarh जिले से मानवता को शर्मसार करने वाला एक मामला सामने आया है। आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में रहने वाले कलयुगी पिता ने अपनी ही नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इस शर्मनाक घटना के समय उसकी मां भी उसी कमरे में मौजूद थी। पिता द्वारा अपनी पत्नी और बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी गई। हालांकि बाद में नाबालिग बेटी को लेकर मां थाने पहुंची और आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराई। आरोपी पिता को शनिवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस घटना को लेकर पूरे क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चा चल रही है।

Azamgarh Raunapar police station

गुरुवार को आरोपी पिता ने किया था रेप
पुलिस को दी तहरीर में नाबालिक बच्ची की मां ने आरोप लगाया है कि 10 नवंबर की रात वह अपनी बेटी के साथ कमरे में सो रही थी। रात करीब 11:00 बजे उसके पति कमरे में पहुंचे और वहां पर सो रही 11 वर्षीय नाबालिक बच्ची के साथ जबरन दुष्‍कर्म करने लगे। मां बेटी द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और यह भी कहा कि यदि किसी से इस बारे में शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। रात में उसकी इस हरकत से मां और बेटी डर गए। सुबह होने पर अपनी बेटी को लेकर उसकी मां रौनापार थाने पहुंची। थाने में उसने अपने पति के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया।

कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस मामले में शुक्रवार को मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस द्वारा आरोपी पिता की तलाश की जा रही थी। आरोपी को यह जानकारी हो गई थी कि उसकी पत्नी और बेटी थाने पहुंचकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दी हैं। उसके बाद वह अपने घर से फरार हो गया था। पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर शनिवार को आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके बाद आवश्यक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल के दिया गया।

लड़की और उसकी मां का बयान हुआ दर्ज
इस बारे में आजमगढ़ के ग्रामीण पुलिस अधीक्षक राहुल रुसिया द्वारा बताया गया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद नाबालिक बच्ची की मां के तहरीर पर रौनापार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज करने के बाद से ही पुलिस टीम उसे तलाश रही थी। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने यह भी कहा कि इस मामले में पीड़िता और उसकी मां का बयान भी दर्ज किया गया है और अन्य आवश्यक कार्रवाई भी पुलिस द्वारा की जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+