आजमगढ़: नशे में धुत सिपाही ने महिलाओं से की छेड़खानी, विरोध पर युवक को मारी गोली

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में शादी समारोह में जा रही महिलाओं के साथ शराब के नशे में धुत्त सिपाही ने अपने साथियों के साथ छेड़खानी की। जब एक युवक ने इसका विरोध किया तो उसे गोली मार दी। युवक को घायल अवस्था में हायर सेंटर वाराणसी में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी सिपाही सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रभारी पुलिस अधीक्षक पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि कमालपुर गांव रहने वाला सर्वेश गोंडा जिले के शहर कोतवाली में आरक्षी के पद पर तैनात है। वह अवकाश पर अपने गांव आया हुआ था। देर रात शराब और सिगरेट को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इसी दौरान सर्वेश ने गोली मार दिया, जिसमें एक युवक घायल हो गया है। इस घटना में मुकदमा दर्ज कर घटना में शामिल सर्वेश और उसके तीन साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

drunk constable shot young man in azamgarh

​छेड़खानी के विरोध पर युवक को मारी गोली

घटना सरायमीर थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव की है। सरायमीर थाना क्षेत्र के कमालपुर के रहने वाले शंकलाल के घर शादी समारोह आयोजित था। शादी समारोह में शामिल होने के लिए शंकलाल के भाई गोविंद के घर की महिलाएं और युवतियां जा रही थी। गोंडा जिले में सिपाही के पद पर तैनात गांव का ही सर्वेश सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी कर अपने तीन-चार साथियों के साथ शराब और सिगरेट पी रहा था। आरोपियों ने शादी समारोह में जा रही महिलाओं पर फब्तियां कसना शुरू कर दिया। किशनलाल ने विरोध किया तो दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान शराब के नशे में सर्वेश ने किशनलाल को गोली मार दी।

पुलिस ने सिपाही सहित तीन लोगों को किया गिरफ्तार

गोली चलने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गंभीर रूप से घायल किशनलाल को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां से उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया। परिजनों ने घायल किशनलाल को वाराणासी में उपचार के लिए भर्ती कराया है। घटना की जानकारी के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने सर्वेश सहित तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+