आजमगढ़-लखनऊ के बीच Direct Flight Service शुरू, टैक्सी से भी कम है किराया, पहले दिन गए इतने यात्री
Flight Service: आजमगढ़ से लखनऊ के लिए सीधी विमान सेवा सोमवार से प्रारंभ हो गई। डायरेक्ट फ्लाइट सर्विस प्रारंभ होने के पहले दिन विजिबिलिटी कम होने के कारण फ्लाइट देरी से आजमगढ़ एयरपोर्ट पर पहुंची।
उसके बाद पहले से ही टिकट की बुकिंग करा चुके यात्रियों को लेकर आजमगढ़ एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए प्रस्थान की। पहले दिन इस फ्लाइट से सफर करने वाले यात्री काफी उत्साहित नजर आए।

यात्रियों ने कहा कि काफी समय से आजमगढ़ एयरपोर्ट प्रारंभ करने की मांग की जा रही थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा रविवार को आजमगढ़ एयरपोर्ट का शुभारंभ किया गया और सोमवार को फ्लाइट सेवा शुरू हो गई। यह आजमगढ़ के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।
लखनऊ आजमगढ़ रूट पर फ्लाई विंग एविएशन कंपनी द्वारा विमान सेवा प्रारंभ की गई है। इस रूट पर बुधवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन तक विमान का संचालन किया जाएगा।
बात करें किराए की तो आजमगढ़ से लखनऊ के बीच फ्लाइट का न्यूनतम किराया 1048 रुपए है। फ्लेक्सी फेयर होने के चलते किराए में उतार-चढ़ाव भी संभव है। वहीं आजमगढ़ से लखनऊ के बीच टैक्सी की बात की जाए तो टैक्सी का किराया भी 5000 रुपए से अधिक है।
देखें फ्लाइट शेड्यूल
एयरलाइन कंपनी द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार फ्लाई विंग कंपनी का 19 सीटर विमान लखनऊ एयरपोर्ट से सुबह 8:55 बजे उड़ान भरेगा जो सुबह 10:10 बजे आजमगढ़ एयरपोर्ट पर उतरेगा।
इसी तरह आजमगढ़ एयरपोर्ट से 11:10 बजे विमान लखनऊ के लिए उड़ान भरेगा जो 12:25 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंड करेगा। आजमगढ़ एयरपोर्ट निदेशक मुकेश यादव द्वारा बताया गया कि विमान सेवा प्रारंभ होने के बाद से दो-तीन दिनों तक विमान की सीटें फुल हैं।












Click it and Unblock the Notifications