'निरहुआ' के रोड शो में हुआ बवाल, लगे अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे
आजमगढ़। भाजपा प्रत्याशी और भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार दिनेशलाल यादव 'निरहुआ' लोकसभा चुनाव में नामांकन करने से पहले रोड शो किया। 'निरहुआ' को रोड शो के दौरान जनता के विरोध का सामना करना पड़ा। मेहनगर विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीणों ने अखिलेश यादव जिंदाबाद और निरहुआ वापस जाओ के नारे लगाए। हालांकि पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद 'निरहुआ' के काफिले को परमानपुर गांव से बाहर निकाला।

पैतृक गांव से किया शुरू किया रोड शो
बता दें कि भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार व भाजपा प्रत्याशी दिनेशलाल यादव 'निरहुआ' समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ लोकसभा चुनाव में मैदान में उतरे है। सोमवार को 'निरहुआ' गाजीपुर जिले में अपने पैतृक गांव टड़वा पहुंचे। बता दें कि दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' आजमगढ़ के मेहनाजपुर से चौक तक रोड शो कर रहे हैं। रोड शो पर निकलने से पहले उन्होंने मलिक मरदान शाह बाबा की मजार पर मत्था टेका और जीत के लिए कामना की। यहां से वह आजमगढ़ में आयोजित रोड शो के लिए रवाना हो गए।

निरहुआ के लागे वापस जाओ के नारे
दिनेश लाल यादव 'निरहुआ' का काफिला जब परमानपुर गांव से हो कर गुजरा तो ग्रामीणों ने 'निरहुआ' के काफिले को रोकने की कोशिश की। यह देख कर पुलिस ने ग्रामीणों को खदेड़ना शुरू किया। जिसके बाद ग्रामीण 'अखिलेश यादव जिंदाबाद' और 'निरहुआ तुम वापस जाओ' के नारे लगाने लगे। उधर, यह देख कर काफिले में शामिल भाजपा के समर्थकों ने ग्रामीणों को अपशब्द कहा। जिसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस और 'निरहुआ' के काफिले पर पथराव किया। हालांकि, पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद 'निरहुआ' के काफिले को परमानपुर गांव से बाहर निकाल दिया।
ये भी पढ़ें:- आजमगढ़ लोकसभा क्षेत्र का प्रोफाइल, जहां से अखिलेश यादव लड़ रहे हैं चुनाव

कई स्थानों पर हुआ विरोध
दो-तीन स्थानों पर 'निरहुआ' को विरोध को सामना भी करना पड़ा। उनके काफिले पर खेतों से मिट्टी का ढेला फेंकने का प्रयास किया गया तो सपा के झंडे भी लहराए गए। इस दौरान काला झंडा भी दिखाया गया। निरहुआ वापस जाओ के नारे भी लगाए। पुलिस ने निरहुआ का वाहन पहुंचने के पहले विरोध कर रही भीड़ को डंडा भांजकर खदेड़ दिया। मीडिया में छपी खबरों के अनुसार, जिलाधिकारी शिवाकांत द्विवेदी ने मीडिया को जानकारी देते हुआ बताया कि भाजपा प्रत्याशी द्वारा अनुमति लेकर रोड-शो किया जा रहा है। किसी भी राजनीतिक दल या व्यक्ति द्वारा विरोध किया गया है तो उसके वीडियो उडऩदस्ता प्रभारियों के माध्यम से उपलब्ध हो गई है। इस मामले में 10 नामजद और लगभग 500 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications