मौसेरी बहन का अश्लील वीडियो बनाकर TikTok पर किया वायरल

आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में एक युवक ने लड़की की फोटो के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर टिक-टॉक पर शेयर कर दिया। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपी रौनापार थाना क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी युवक ने दो लड़कियों का फोटो खींच कर भोजपुरी अश्लील गाने की मदद से वीडियो तैयार कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया था।

मौसेरी बहन का बनाया वीडियो

मौसेरी बहन का बनाया वीडियो

पुलिस ने टिक-टॉक को भी नोटिस जारी कर दिया है। वहीं एसपी ने साइबर सेल को सख्त हिदायत दी है कि सोशल साइट पर गलत पोस्ट करने वालों को चिन्हित कर कार्रवाई किया जाए। रौनापार थाना क्षेत्र का रहने वाल पंकज साहनी पुत्र सीताराम साहनी बलिया कल्याणपुर स्थित अपने ननिहाल मामा राहुल की शादी में गया था। उसी दौरान उसने दो लड़कियों का फोटो मोबाइल से खींच लिया और बाद में मोनिका कुमारी नाम से फर्जी आईडी बनाया। इसके बाद फोटो को अपने फोटो के साथ मिलाकर अश्लील भोजपुर गाने को जोड़ते हुए टिक-टॉक वीडियो बना लिया।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

वीडियो को उसने उक्त फर्जी आईडी के जरिये शेयर कर दिया। इस मामले में दोनों लड़कियों द्वारा आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। इसी बीच मंगलवार को साइबर सेल की मदद से बनकट बाजार के पास से आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को जेल भेजा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी टिक-टॉक के जरिये लड़कियों को बदनाम कर रहा था।

टिक-टॉक को भेजा नोटिस

टिक-टॉक को भेजा नोटिस

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उसके खिलाफ कार्रवाई के साथ ही टिक-टॉक को भी नोटिस जारी की गई है कि वे आखिर अपने प्लेटफार्म का इस तरह गलत इस्तेमाल कैसे होने दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि टिक-टॉक पर कोई अपना फोटो बनाता या शेयर करता है अपराध नहीं है। लेकिन अगर दूसरे का फोटो प्रयोग करता है अथवा पोलोग्राफी करता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बदले की भावना से बनाया वीडियो

बदले की भावना से बनाया वीडियो

वहीं आरोपी ने आरोप लगाया है कि पहले पीड़ित लड़की की भाई ने उसकी बहन का वीडियो बनाकर वायरल किया था। इसका बदला लेने के लिए उसने अपनी मौसेरी बहन का वीडियो बनाकर टिक-टॉक पर वायरल कर दिया। हालांकि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+