आधी रात प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा प्रेमी, घरवालों ने पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीट-पीटकर मार दिया

आजमगढ़। आधी रात एक शख्स अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंच गया, लेकिन वहां पहले मौजूद उसके घरवालों ने उसे पकड़ लिया और पेड़ से बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसके ऊपर गर्म पानी डाला। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को हिरासत में ले लिया है तो वहीं, मुख्य आरोपी फरार बताया जा रहा है। हालांकि, इस घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

boyfriend who came to meet his girlfriend was killed by the family

मामला आजमगढ़ जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के चेवता गांव का है। गांव निवासी युवक मनीष राम 25 वर्ष पुत्र रामलखन का अपने ही गांव की एक युवती से प्रेम-प्रंसग चल रहा था। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होने के साथ ही मिलने-जुलने का सिलसिला शुरू हो गया। यह जानकारी जब दोनों के परिजनों को हुई तो एक दूसरे को दूर करने के लिए प्रेमी युवक को परिजनों ने रोजगार के लिए मुंबई भेज दिया, जिसके बाद दोनों के बीच दूरी तो बनी, लेकिन बातचीत का सिलसिला जारी रहा।

इसी बीच युवक लॉकडाउन में मुंबई से वापस गांव लौट आया। इसके बाद फिर से चोरी छिपे प्रेमिका से मिलने लगा। इस बात की जानकारी जब युवती के परिजनों को लगी तो वे इससे छुटकारा पाने के लिए साजिश रचि। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेमिका ने परिजनों के दबाव बीते मंगलवार की देर रात लड़के को फोन कर मिलने के लिए अपने घर बुलाया। जैसे ही प्रेमी प्रेमिका से मिलने के घर में पहुंचा तभी परिजनों ने उसे बंधक बना लिया।

परिजनों ने प्रेमी के हाथ पैर बांधने के साथ ही मुह में कपड़े भरकर जमकर पिटाई की। जिससे वह अधमरा हो गया। यहीं नहीं उसके ऊपर गरम पानी भी डाला गया। इसी बीच प्रेमी के परिजनों को जब जानकारी लगी तो उन्होने पुलिस को सूचना दी। जब तक पुलिस मौके पर पहुंचती आरोपी फरार हो गये थे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वही गांव में तनाव को देखते हुए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात कर दिया गया है।

पुलिस अधीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि प्रेमिका से मिलने गए प्रेमी की हत्या कर दी गयी है। इस घटना में प्रेमिका सहित पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। साक्ष्यों के आधार पर आगे गिरफ्तारी की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल गांव में पुलिस बल तैनात है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+