Azamgarh: क़व्वाली की आड़ में हो रहा था धर्मांतरण का बड़ा खेल, सादी वर्दी में पहुंची पुलिस तो हुआ पर्दाफाश

आजमगढ़ जिले में ईसाई मिशनरियों की ओर से धर्म परिर्वतन कराने का मामला सुर्खीयों में था, लेकिन अब मुस्लिम धर्मगुरूओं की ओर से धर्म परिर्वतन कराने का मामला प्रकाश में आया है।

Azamgarh religious conversion under guise of Qawwali by Muslim religious leader police 18 arrested

बुधवार को आजमगढ़ जिले में मुस्लिम धर्मगुरू की ओर से कव्वाली के आयोजन में लोगों को धन का लालच देकर धर्म परिर्वतन कराया जा रहा था। पुलिस ने धर्म परिर्वतन के इस खेल का पर्दाफाश कर दो महिलाओं समेत 18 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कई जांच एजेंसिया आरोपियों से पूछताछ कर रही है। मामले की विवेचना के लिए एक स्पेशल टीम का गठन भी किया गया है।

Azamgarh religious conversion under guise of Qawwali by Muslim religious leader police 18 arrested

कव्वाली के बहाने धर्मांतरण का गंदा खेल
बता दें कि आजमगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र के चिरकिहिट गांव में बुधवार की देर रात कव्वाली का आयोजन किया गया था। जिसमें बलरामपुर के कव्वाली गायक फरीद अहमद को बुलाया गया था। कार्यक्रम के बहाने उपस्थित लोगों को हिन्दू धर्म की कमियां बताकर मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए बरगलाया जा रहा था। इसकी जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर छापेमरी की तो हड़कंप मच गया। कई आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं पुलिस ने मौके से आजमगढ़, मऊ, गोंडा बलरामपुर आदि जिले के दो महिलाओं समेत कुल 18 लोगों के गिरफ्तार कर लिया।

Azamgarh religious conversion under guise of Qawwali by Muslim religious leader police 18 arrested

Recommended Video

    आजमगढ़: धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार 18 आरोपियों से पूछताछ कर रही ये एजेंसियां, देखें रिपोर्ट

    सादे कपड़ों में कव्वाली के कार्यक्रम में शामिल हुई पुलिस
    एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि मामले की सूचना मिलने पर पुलिस बल को सादे कपड़ों में कव्वाली के कार्यक्रम में शामिल किया गया। जिससे इस साजिश का खुलासा हो पाया। इसके बाद पुलिस ने कुल 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। त्रिशूल, फोटो, बुरके, नकली बालों की बिग आदि बरामद हुआ। धर्मांतरण का मुख्य सरगना सिकंदर है जो बरदह आजमगढ़ का निवासी है। इसके द्वारा ही झाड़फूक आदि के नाम पर धर्मांतरण कराया जा रहा था। इस मामले की विवेचना के लिए सीओ के नेतृत्व में एक जांच टीम का गठन किया गया है। आरोपियों से विस्तृत पूछताछ जारी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+