Azamgarh Police का ऐसा खौफ, एक साल पहले 'मर चुकी' महिला पहुंची थाने, बोली- मैं जिंदा हूं

Azamgarh Police: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुनकर हर कोई पुलिस की तारीफ कर रहा है। लोगों का कहना है कि बीते सरकारों की अपेक्षा मौजूदा सरकार में पुलिस काफी सक्रिय है, यही कारण है कि कोई भी अपराध होने पर पुलिस उसके तह तक जाकर सच्चाई पता कर रही है।

ताजा मामला उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद के बिलरियागंज थाने का है। यहां एक महिला की साल भर पहले एक महिला ने विवाहित बेटी की दहेज के लिए हत्‍या करने और लाश गायब करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन जब पुलिस तहकीकात करना शुरू की और गुजरात तक उसको ट्रेस की तो वह अपनी मां के साथ भाग कर थाने आ गई और पुलिस से कहा कि 'मैं जिंदा हूं'।

azamgarh-polices-fear-was-such-that-the-no-longer-woman-also-came-alive

दरअसल, बिलरियागंज थाना क्षेत्र के नई बाजार नसीरपुर निवासी शमसुद्दीन की बेटी आशिया की शादी सिधारी थाना क्षेत्र के खोजापुर निवासी शेरा उर्फ सलीम के साथ हुई थी। पिछले साल आशिया अचानक गायब हो गई। उसके बाद आशिया की मां रेहाना ने 27 अक्टूबर 2022 को दहेज के लिए बेटी की हत्या कर लाश गायब करने का आरोप लगाते हुए न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया गया।

न्यायालय के निर्देश पर पुलिस ने आशिया के पति शेरा, ससुर जमील, सास परमरी, ननद रोमा के खिलाफ दहेज उत्पीड़न से संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू किया। मामले की विवेचना सीओ सगड़ी ने शुरू की तो आशिया के घर वालों के बयान बार-बार बदलते रहे।

उसके बाद पुलिस को रेहाना पर शक हुआ। ऐसे में पुलिस ने सर्विलांस सेल का सहारा लिया तो पता चला कि आशिया गुजरात के वलसाड जिले के उमराव बीच के पास है। लोकेशन मिलने के बाद एसआई योगेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में आजमगढ़ पुलिस की टीम गुजरात गई।

गुजरात से भी हो गई गायब
आजमगढ़ पुलिस की टीम गुजरात पहुंचती इससे पहले ही आशिया वहां से फरार हो गई। वहां पर खोजबीन करने के बाद जब वह नहीं मिली तो पुलिस टीम आजमगढ़ वापस लौट आई। उसके बाद पता चला कि आशिया अपने घर आ गई है। ऐसे में पुलिस टीम उसके घर पर उसे पकड़ने के लिए पहुंची तो वहां से वह खुद थाने आ गई।

आशिया अपनी मां रेहाना के साथ थाने पहुंची। थाने पहुंचने के बाद उसने कहा कि वह जिंदा है। इसके अलावा उसकी मां रेहाना द्वारा भी कहा गया कि उनकी बेटी जिंदा है। एक साल पहले वह कहीं चली गई थी और शनिवार शाम को आचानक वापस लौट आई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+